झारखंडः चुटुपालू और चरही घाटी में ब्लैक स्पॉट सुधार के लिए केंद्र ने मंजूर की 239.40 करोड़ रुपए की परियोजना

रांची, 29 अक्टूबर . Jharkhand के चुटुपालू और चरही घाटी में दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) के सुधार और सड़क सुरक्षा उपायों के लिए केंद्र Government ने 239.40 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है. केंद्र Government में रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने Thursday को यह जानकारी देते हुए कहा कि उनकी पहल पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है.
सेठ के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (नया एनएच-20) के चुटुपालू और चरही घाटी क्षेत्र में कुल 5.99 किलोमीटर सड़क का सुधार किया जाएगा. परियोजना के तहत दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएंगे. रांची-Patna रोड पर स्थित इन घाटी क्षेत्रों में लगातार होने वाले सड़क हादसे चिंता का विषय हैं.
सेठ ने कहा कि नई परियोजना की स्वीकृति से इन दोनों घाटी क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यात्रियों का सफर सुरक्षित बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है. संजय सेठ ने कहा कि चुटुपालू और चरही घाटी में लगातार सड़क दुर्घटनाओं की समस्या को देखते हुए उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के समक्ष इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था. मंत्रालय ने दोनों घाटी क्षेत्र में सर्वे कराया. इसके बाद परियोजना को मंजूरी दी गई है.
उन्होंने इस स्वीकृति के लिए Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जताया. सांसद ने कहा कि Prime Minister के नेतृत्व में देश में सड़क अवसंरचना के विकास के साथ सड़क सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जा रही है.
चुटुपालू और चरही घाटी के पहाड़ी एवं घुमावदार रास्तों पर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है. ऐसे में ब्लैक स्पॉट का सुधार और सुरक्षा उपायों को मजबूत करना सड़क हादसों में कमी लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. हालांकि, परियोजना के तहत होने वाले कार्यों की विस्तृत रूपरेखा और निर्माण शुरू होने की समयसीमा की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है.
–
एसएनसी/डीकेपी


