Skip to content
Wednesday, 11 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
शिक्षा,राष्ट्रीय

जेईई मेन 2027: पहले सत्र के लिए 5.72 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर

जेईई मेन 2027: पहले सत्र के लिए 5.72 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर

New Delhi, 10 नवंबर . संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2027 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक अहम जानकारी सामने आई है. दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2027 के पहले सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन पोर्टल 24 अक्टूबर से सक्रिय कर दिए हैं. अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर की रात 11.50 तक तय की गई है.

हालांकि जो अभ्यर्थी 24 अक्टूबर से 22 नवंबर तक अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकेंगे, वे विलंब शुल्क 500 रुपए देकर 23 से 26 नवंबर की रात 11.50 बजे तक अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. वहीं, जिन अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र भरते समय कुछ गलती होगी, उनके लिए फॉर्म में सुधार की विंडो 27 से 29 नवंबर की रात 11.50 बजे तक सक्रिय रहेगी.

एनटीए ने बताया कि जेईई मेन 2027 के सेशन-1 की परीक्षा में उपस्थित होने के लिए अब तक 5.72 लाख से अधिक उम्मीदवारों के पंजीकरण हो चुके हैं. 4.3 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स अपना फॉर्म जमा कर चुके हैं. 4.07 लाख से अधिक अभ्यर्थी अपनी रजिस्ट्रेशन फीस जमा कर चुके हैं और 4.07 लाख से ज्यादा आवेदक कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर चुके हैं. ऐसे में जिन छात्रों ने अपनी आवेदन प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं की है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के अंदर एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन पूरी करें. समय रहते फॉर्म सबमिट करें, शुल्क जमा करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें.

जेईई मेन 2026 के पहले सत्र की परीक्षा जनवरी 2027 और दूसरे सत्र की परीक्षा अप्रैल 2027 में आयोजित की जाएगी. एनटीए की ओर से सिटी इंटिमेशन स्लिप 30 दिसंबर और एडमिट कार्ड 13 जनवरी 2027 को अपने ऑफिशियल पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे.

जेईई मेन 2027 के पहले सत्र की परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को कंप्यूटर आधारित परीक्षा ( ) मोड में 13 भाषाओं (अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, Gujaratी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में आयोजित किया जाएगा. परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक की होगी.

–

डीके/वीसी

Share