मणिपुर चुनाव कमेटी में नियुक्ति को लेकर कांग्रेस पर बरसीं रेखा गुप्ता, बोलीं- पार्टी का दोहरा चरित्र उजागर

New Delhi, 11 नवंबर . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की कैंपेन कमेटी और मैनिफेस्टो कमेटी में एक ऐसे व्यक्ति को जिम्मेदारी दिए जाने पर सवाल उठाए हैं, जिस पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप होने की बात कही जा रही है. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े किए. सीएम रेखा गुप्ता ने आरोप लगाया कि महिला सम्मान की बात करने वाली कांग्रेस का दोहरा चरित्र एक बार फिर सामने आया है.
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस एक ओर महिला सम्मान की बात करती है, वहीं दूसरी ओर अपनी पार्टी के एक सांसद को मणिपुर विधानसभा चुनाव की कैंपेन कमेटी का सदस्य और मैनिफेस्टो कमेटी का सह-अध्यक्ष बनाती है. संबंधित व्यक्ति पर जेएनयू की छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप हैं.
उन्होंने प्रियंका गांधी से सवाल किया कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि इस व्यक्ति को कांग्रेस की महत्वपूर्ण चुनावी समितियों में जगह दी गई. उन्होंने प्रियंका गांधी के नारे ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का उल्लेख करते हुए तंज कसा कि ऐसे फैसलों से यह संदेश जाता है कि ‘लड़की हूं, सह सकती हूं, चुप रह सकती हूं.’
Chief Minister ने कहा कि जिस व्यक्ति के खिलाफ First Information Report दर्ज होने और प्रोफेसर पद से बर्खास्त किए जाने की बात कही जा रही है, उसे कांग्रेस ने चुनावी अभियान से जुड़ी अहम जिम्मेदारी दी है. उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे व्यक्ति को कैंपेन कमेटी का सदस्य, मैनिफेस्टो कमेटी का सह-अध्यक्ष और चुनावी अभियान शुरू करने की जिम्मेदारी कैसे दी जा सकती है. कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि ऐसे आरोपों का सामना कर रहे व्यक्ति को महत्वपूर्ण पद देने के पीछे क्या कारण हैं. उन्होंने राहुल गांधी से भी सवाल किया कि अपनी Political गतिविधियों और बार-बार की री-लॉन्चिंग की कोशिशों के बीच उन्हें ऐसे व्यक्ति को जिम्मेदारी देने की क्या मजबूरी थी.
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जो पार्टी महिलाओं का सम्मान नहीं करती, वह मणिपुर की बहनों के साथ न्याय कैसे करेगी. उन्होंने सवाल किया कि ऐसे व्यक्ति की भूमिका में रहते हुए कांग्रेस महिलाओं के हितों से जुड़ी कौन-सी नीतियां बनाएगी और उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए क्या संकल्प लेगी. उन्होंने राहुल और प्रियंका गांधी से पूरे मामले पर जवाब देने की मांग की.
–
पीएसके/डीकेपी


