Skip to content
Wednesday, 11 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

एलजी मनोज सिन्हा ने बेस अस्पताल पहुंचकर घायल सीआरपीएफ जवान का जाना हाल, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

एलजी मनोज सिन्हा ने बेस अस्पताल पहुंचकर घायल सीआरपीएफ जवान का जाना हाल, बोले दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

एलजी मनोज सिन्हा ने बेस अस्पताल पहुंचकर घायल सीआरपीएफ जवान का जाना हाल, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

श्रीनगर, 11 नवंबर . जम्मू-कश्मीर के उपGovernor (एलजी) मनोज सिन्हा ने Tuesday को श्रीनगर के बेस अस्पताल का दौरा किया. उन्होंने कुलगाम में हुए आतंकी हमले में गंभीर रूप से घायल हुए सीआरपीएफ के हेड constable सोनबीर सिंह का हाल-चाल जाना, जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है. उपGovernor ने उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से चर्चा की और इलाज में किसी भी तरह की कमी न होने के निर्देश दिए.

एलजी मनोज सिन्हा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “श्रीनगर के बेस अस्पताल जाकर सीआरपीएफ के हेड constable सोनबीर सिंह का हाल-चाल जाना, जो कुलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और अभी उनका इलाज चल रहा है. मैं उनके जल्द और पूरी तरह से स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

उन्होंने बताया कि घायल हुए दो अन्य सीआरपीएफ जवान, constable राकेश दास और constable शांतनु चंद्र की हालत स्थिर है. कुलगाम स्थित 46वीं बटालियन सीआरपीएफ यूनिट अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है.

उपGovernor ने आतंकवाद की इस कायरतापूर्ण हरकत की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को ढूंढ निकाला जाएगा और उन्हें न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि लोगों को भरोसा रखना चाहिए, सुरक्षा बल इस हमले के पीछे के आतंकियों और उनके मददगारों तक जरूर पहुंचेंगे.

इससे पहले एलजी ने श्रीनगर के लोक भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा स्थिति की भी समीक्षा की. बैठक में कुलगाम हमले के बाद के हालात, तलाशी अभियान और आने वाले दिनों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर चर्चा हुई. उपGovernor ने कहा कि सुरक्षा बलों को आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की पूरी छूट दे दी गई है.

बता दें कि कुलगाम में Tuesday दोपहर सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने फायरिंग की थी, जिसमें तीन जवान घायल हो गए थे. घटना के बाद पूरे इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की पहचान और उनके ठिकानों का पता लगाने में जुटी हैं.

–

एससीएच/डीकेपी

Share