ड्रग्स तस्कर इम्तियाज उर्फ टिपू और उसकी गैंग पर मकोका की कार्रवाई, मुंबई पुलिस ने कसा शिकंजा

Mumbai , 11 नवंबर . Mumbai Police ने समतानगर और कुरार Police स्टेशन क्षेत्र में सक्रिय कथित ड्रग्स विक्रेता और हिस्ट्रीशीटर इम्तियाज हुसैन सैयद उर्फ टिपू तथा उसकी गैंग के सदस्यों के खिलाफ Maharashtra संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत कार्रवाई की है.
Police के अनुसार, 12 सितंबर की रात करीब 3 बजे कांदिवली पूर्व के हनुमान नगर स्थित Maharashtra बिरयानी सेंटर में हुए विवाद के बाद इम्तियाज हुसैन सैयद उर्फ टिपू और उसके साथियों ने अनमोल डेयरी के पास शिकायतकर्ता और उसके दोस्तों पर हमला कर दिया था. आरोप है कि आरोपियों ने एकजुट होकर शिकायतकर्ता और उसके साथियों को धारदार चाकू दिखाकर धमकाया तथा पत्थरों और लकड़ी के डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. Police का कहना है कि आरोपियों ने उनकी हत्या का प्रयास भी किया.
इस मामले में समतानगर Police स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 118(2), 118(1), 115(2), 189(2), 189(4), 190, 191(2), 191(3), 351(2), 352 तथा Maharashtra Police अधिनियम की धारा 37 और 135 के तहत मामला दर्ज किया गया था.
Police के मुताबिक, मुख्य आरोपी इम्तियाज हुसैन सैयद उर्फ टिपू के खिलाफ समतानगर और कुरार Police स्टेशनों में पहले से कुल 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इन मामलों में डकैती की तैयारी, डकैती, हत्या का प्रयास, गंभीर मारपीट, जान से मारने की धमकी, महिलाओं के खिलाफ अपराध, घातक हथियारों का इस्तेमाल, मादक पदार्थों की बिक्री और प्रतिबंधात्मक आदेशों के उल्लंघन जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं.
Police के अनुसार गैंग के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं. राज रवि शर्मा उर्फ कालू के खिलाफ 7 मामले दर्ज हैं. जितेश गंगाप्रसाद राजपूत के खिलाफ 2 मामले दर्ज हैं. केतन पांडुरंग गमरे के खिलाफ 2 मामले दर्ज हैं. राधा गंगाप्रसाद राजपूत के खिलाफ 2 मामले दर्ज हैं. मामले में एक नाबालिग की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसके खिलाफ पहले से 2 मामले दर्ज हैं.
Police का आरोप है कि इम्तियाज उर्फ टिपू ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक संगठित आपराधिक गैंग बना रखी थी और समतानगर तथा कुरार क्षेत्र में अपना प्रभाव स्थापित कर रखा था. जांच एजेंसियों के अनुसार, गैंग के सदस्य इलाके में दहशत का माहौल बनाए रखते थे, जिसके कारण स्थानीय लोग उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से भी कतराते थे.
Police का यह भी आरोप है कि गैंग के जरिए इलाके में नशीले पदार्थों की बिक्री कर अवैध आर्थिक लाभ कमाया जा रहा था. साथ ही अपना आपराधिक वर्चस्व बनाए रखने के लिए गैंग लगातार विभिन्न गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल रहती थी.
इन्हीं आरोपों और आपराधिक गतिविधियों के आधार पर Mumbai Police ने इम्तियाज हुसैन सैयद उर्फ टिपू और उसकी गैंग के सदस्यों के खिलाफ Maharashtra संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत कार्रवाई की है.
–
एएमटी/डीकेपी


