Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व आईएएस को Supreme Court से मिली जमानत

जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व आईएएस को Supreme Court से मिली जमानत

New Delhi, 25 नवंबर . Supreme Court ने Rajasthan के जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले से जुड़े मामले में पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल को जमानत दे दी है.

जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच ने सुबोध अग्रवाल की जमानत याचिका स्वीकार की. एसीबी ने सुबोध अग्रवाल को 9 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया था और वह करीब सात से आठ महीने से न्यायिक हिरासत में थे.

पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल पर जल जीवन मिशन के तहत करीब 979.45 करोड़ रुपए के टेंडर में कथित अनियमितताओं से जुड़े आरोप हैं.

बता दें कि आरोप है कि कार्रवाई करने के बजाय उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मिलीभगत कर गलत ईमेल आईडी के जरिए फर्जी सत्यापन कराया. दोनों फर्मों को टेंडर के अगले चरण के लिए पात्र माना गया और करोड़ों रुपए के वर्क ऑर्डर जारी रखे गए.

Rajasthan हाईकोर्ट ने 13 अगस्त को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी. इसके बाद उन्होंने Supreme Court का रुख किया था, जहां से अब उन्हें जमानत मिल गई है. Supreme Court के इस फैसले के बाद सुबोध अग्रवाल को करीब सात-आठ महीने बाद जेल से राहत मिली है.

इससे पहले 16 अक्टूबर को Rajasthan के पूर्व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) मंत्री महेश जोशी को जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले के मामले में Supreme Court से राहत मिली थी. शीर्ष अदालत ने एसीबी मामले में जोशी और सह-आरोपी मुकेश पाठक को नियमित जमानत दे दी थी.

Rajasthan की पिछली Government में मंत्री रहे जोशी इस मामले में गिरफ्तारी के बाद से ही हिरासत में थे. यह मामला ‘जल जीवन मिशन’ के तहत सैकड़ों करोड़ रुपए के Governmentी ठेके देने में अनियमितताओं से जुड़ा था.

–

वीकेयू/एबीएम

Share