सीट बंटवारे पर सपा और कांग्रेस नेता बोले-‘जीतने वाले उम्मीदवारों को मिलेगा टिकट’

New Delhi, 25 नवंबर . उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस का गठबंधन सीट-बंटवारे के फॉर्मूले पर फंस रहा है. हाल में हुई बैठक के बाद सपा की ओर से पहली लिस्ट जारी करना और कांग्रेस को 26 सीटों की पेशकश करना गठबंधन के धागे को कमजोर करने लगा है. हालांकि, सपा नेताओं का दावा है कि जीतने वाले उम्मीदवारों को टिकट मिलेगा.
Samajwadi Party के सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर पहले दौर में कांग्रेस ने कुछ सीटों की मांग नहीं की थी. राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनमें से ज्यादातर सीटों की घोषणा कर दी है. सीट-बंटवारे पर बातचीत अभी भी चल रही है. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस को कुछ सीटें देने के लिए सहमत हो गए हैं. अंतिम फैसला उम्मीदवारों पर निर्भर करेगा. जैसा कि हमारे अध्यक्ष ने पहले भी कहा है, जो भी जीतने में सक्षम होगा, उसे मैदान में उतारा जाएगा, चाहे वह कांग्रेस से हो या Samajwadi Party से. चूंकि दोनों पार्टियों का लक्ष्य एक ही है, इसलिए हमारे गठबंधन में किसी भी तरह की समस्या आने की कोई गुंजाइश नहीं है.
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि 24 नवंबर को हुई बैठक काफी गंभीर थी, जिसमें जिम्मेदार नेता शामिल हुए थे. ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई और न ही किसी तरह की असंतुष्टि जताई गई. बातचीत बहुत ही सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई.
उन्होंने कहा कि बैठक में इस बात पर चर्चा हुई है कि वर्तमान योगी Government से युवा, किसान और व्यापारी परेशान हैं. इस Government को हटाना और अखिलेश यादव को सत्ता सौंपना जरूरी है. उनके पिछले कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में विकास हुआ था जबकि भाजपा ने केवल बर्बादी की है.
दूसरी ओर, कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि Samajwadi Party और कांग्रेस के बीच सीट-बंटवारे की बातचीत को लेकर मुझे बस इतना पता है कि दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी. दोनों पार्टियों के नेता एकजुट हैं और सीट-बंटवारे को लेकर कोई मतभेद नहीं होगा. वे आपस में चर्चा करके सही फैसले पर पहुंचेंगे.
कांग्रेस नेता राकेश राठौर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी हमारी पार्टी के बहुत वरिष्ठ और मजबूत नेताओं को सौंपी गई है. ये प्रभावशाली नेता हैं, जो निश्चित रूप से राज्य में कांग्रेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. सांसदों को इस प्रक्रिया से किनारे कर दिया गया है और दूर रखा गया है. उनकी भूमिका सीमित कर दी गई है. ये नेता अब उत्तर प्रदेश का कामकाज खुद ही संभाल रहे हैं. न तो हमसे कोई सलाह ली जा रही है और न ही हमारे साथ कोई चर्चा की जा रही है.
सीट बंटवारे के मुद्दे पर राकेश राठौर ने कहा कि मैं Samajwadi Party पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी के पास बहुत मजबूत, वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं. वे निश्चित रूप से राज्य में कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे.
–
डीकेएम/पीएम


