Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

जर्मन राष्ट्रपति श्टाइनमायर ने पेकिंग विश्वविद्यालय का दौरा किया

जर्मन President श्टाइनमायर ने पेकिंग विश्वविद्यालय का दौरा किया

बीजिंग, 30 अक्टूबर . चीन के दौरे पर आए जर्मनी के President फ्रैंक-वाल्टर श्टाइनमायर ने पेकिंग विश्वविद्यालय का दौरा किया. यहां उन्होंने चीन-जर्मन सहयोग पर केंद्रित भाषण दिया. इसके बाद वह विश्वविद्यालय के व्यायामशाला में गए, जहां उन्होंने टेबल टेनिस खेला और चीनी तथा विदेशी छात्रों से उत्साह के साथ बातचीत की.

अपने भाषण में श्टाइनमायर ने विभिन्न क्षेत्रों में चीन के तेज विकास की जमकर सराहना की. खासकर नवाचार में उसकी उपलब्धियों को उन्होंने “अभूतपूर्व” बताया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जर्मनी विकास के पथ पर चीन का साझेदार बने रहने के लिए तैयार है.

श्टाइनमायर ने कहा कि यूरोप के लोग चीन के विकास का स्वागत करते हैं. उनके मुताबिक दोनों पक्षों के आर्थिक और व्यापारिक संबंधों का इतिहास साबित करता है कि मुक्त और निष्पक्ष व्यापार से सभी को फायदा होता है.

उन्होंने कहा, “हम चीन से संबंध तोड़ना नहीं चाहते और आशा करते हैं कि व्यापार पारस्परिक लाभ की दिशा में आगे बढ़ता रहेगा.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि कोई भी साझेदारी तभी टिकाऊ हो सकती है, जब वह आपसी लाभ और दोनों पक्षों की जीत वाले सहयोग पर आधारित हो.

इसके अलावा President श्टाइनमायर ने जलवायु परिवर्तन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास से पैदा हुई नई चुनौतियों समेत कई क्षेत्रों में जर्मन-चीनी सहयोग पर खुशी जताई. उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के अनुसंधान और विकास में चीन अग्रणी है और जर्मन कंपनियां चीन के साथ सहयोग करने को तैयार हैं.”

अपने संबोधन में उन्होंने चीन के आनहुई प्रांत में वोक्सवैगन के संयुक्त उद्यम संयंत्र के दौरे का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि वहां जर्मन और चीनी शोधकर्ता कंप्यूटर पर साथ-साथ काम करते दिखे. ये शोधकर्ता मिलकर नई कारों के लिए जरूरी सॉफ्टवेयर मॉड्यूल विकसित करते हैं, जिनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल भी शामिल है.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएम/

Share