गोवा में पर्यटन सीजन से पहले पुलिस ने की बैठक, होटल और क्लब मालिकों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश

पणजी, 30 अक्टूबर . गोवा Police ने Friday को पर्यटन सीजन को देखते हुए तटीय इलाकों के होटल, रेस्तरां और क्लब मालिकों सहित पर्यटन से जुड़े हितधारकों के साथ एक अहम बैठक की. इस बैठक की अध्यक्षता गोवा के Police महानिदेशक (डीजीपी) ने की.
Police द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, बैठक में Police महानिरीक्षक (आईजीपी), Police उप महानिरीक्षक (डीआईजी), उत्तर गोवा के Police अधीक्षक (एसपी), यातायात Police अधीक्षक, साथ ही एसडीपीओ, तटीय Police थानों के Police निरीक्षक और यातायात Police के अधिकारी शामिल हुए. इसके अलावा पर्यटन विभाग के अधिकारी और गोवा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य भी मौजूद रहे.
बैठक का मुख्य उद्देश्य गोवा Police और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के बीच तालमेल को मजबूत करना, सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और जिम्मेदार और शांतिपूर्ण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विचारों का आदान-प्रदान करना था.
बैठक में हितधारकों को कई महत्वपूर्ण सलाह दी गई. Police ने सभी होटल और क्लब मालिकों से अपने परिसरों में सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने और cctv कैमरे लगाने को कहा. इसके साथ ही प्रवेश और निकास द्वारों को हमेशा खाली रखने और अग्नि सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.
Police ने स्टाफ, विशेषकर बाउंसरों के व्यवहार पर भी जोर दिया. हितधारकों से कहा गया कि वे अपने स्टाफ को ग्राहकों और पर्यटकों के साथ विनम्र व्यवहार करने के लिए प्रशिक्षित करें. किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत Police के साथ साझा करने और शोर-शराबे की तय सीमा का पालन करने की भी सलाह दी गई.
यातायात व्यवस्था को लेकर Police ने कहा कि पर्यटकों की आवाजाही के दौरान और किसी भी अप्रिय स्थिति या घटना को संभालने में स्थानीय Police और यातायात Police का पूरा सहयोग करें.
इसके अलावा, बैठक में साइबर सुरक्षा को लेकर भी विशेष सलाह जारी की गई. हितधारकों से कहा गया कि वे होटल बुकिंग के नाम पर होने वाली ऑनलाइन धोखाधड़ी को लेकर सतर्क रहें और अपने ग्राहकों को भी जागरूक करें. Police ने कहा कि साइबर ठग फर्जी वेबसाइट और लिंक के जरिए बुकिंग के नाम पर ठगी कर रहे हैं, ऐसे में सतर्कता बेहद जरूरी है.
–
एससीएच/डीकेपी


