Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

रांची और हजारीबाग में फायरिंग की घटनाओं में शामिल गैंगस्टर राहुल दुबे गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार

रांची और हजारीबाग में फायरिंग की घटनाओं में शामिल गैंगस्टर राहुल दुबे गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार

रांची, 30 अक्टूबर . हजारीबाग के एक होटल और रांची में कोयला कारोबारी के आवास पर हुई फायरिंग की घटनाओं के बाद Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर राहुल दुबे गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठियो में रिंग रोड के पास हुई मुठभेड़ में गिरोह का एक सदस्य घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. Police ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चार से अधिक पिस्टल, कारतूस और कई मोटरसाइकिलें बरामद की हैं.

Thursday रात कांके थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में कोयला कारोबारी संजय करमाली के आवास पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. इसी रात हजारीबाग के एके इंटरनेशनल होटल में भी गोलीबारी की घटना हुई थी. दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए Police ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की थी. Friday को Police को सूचना मिली कि राहुल दुबे गिरोह के कुछ सदस्य कांके में फायरिंग के बाद शहर से भागने की फिराक में हैं.

इसके बाद Police ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घेराबंदी कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के सीठियो इलाके में आने की जानकारी दी. इसके बाद Police की टीम सीठियो पहुंची. Police के मुताबिक, वहां मौजूद अपराधी ने Police को देखकर फायरिंग शुरू कर दी. Police ने उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने गोलीबारी जारी रखी.

इसके बाद Police ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई. घायल अपराधी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. इस तरह Police ने गिरोह से जुड़े कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. प्रारंभिक पूछताछ में गिरोह के रंगदारी वसूली और इलाके में दहशत फैलाने की कई घटनाओं में शामिल होने की बात सामने आई है.

Police के अनुसार, हाल में रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के छापर बालू घाट पर हुई गोलीबारी में भी इसी गिरोह के सदस्यों की संलिप्तता की जानकारी मिली है. मुठभेड़ की सूचना पर वरिष्ठ Police अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. Police गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है. गिरोह के अन्य सदस्यों और हाल की आपराधिक घटनाओं में उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है.

–

एसएनसी/डीकेपी

Share