उत्तर प्रदेश: बागपत में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार

Lucknow, 31 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद की बड़ौत कोतवाली Police ने Saturday को बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हासिल की है. Police ने इस मामले में पांच शातिर चोर को गिरफ्तार किया है.
बड़ौत कोतवाली Police ने चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से जनपद बागपत, दिल्ली एवं अन्य राज्यों से चोरी की गई 22 मोटरसाइकिल व स्कूटी बरामद की हैं.
दरअसल, बागपत Police को लगातार बाइक चोरी की सूचना मिल रही थी. मिली शिकायतों के आधार पर Police लगातार बाइक चोरों की तलाश में जुटी थी. चेकिंग के दौरान Police ने बाइक सवार को रोका तो बाइक चोरी की निकली. उसकी निशानदेही पर चोरी की 22 बाइक बरामद की गई है. गिरोह का सरगना संदीप जनपद के रमाला थाने को हिस्ट्रीशीटर है और बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है. वह वर्तमान में जमानत पर बाहर है. उसके खिलाफ विभिन्न जनपदों में 23 मुकदमे दर्ज हैं.
मामले को लेकर बागपत के एएसपी प्रवीण चौहान ने बताया कि थाना बड़ौत के प्रभारी निरीक्षक में फोर्स द्वारा एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का खुलासा किया गया है, जिनके कब्जे से 22 मोटर साइकिलें बरामद हुई हैं. बरामद मोटरसाइकिलों में से 12 मोटरसाइकिल विभिन्न केसों से लिंक हुई हैं, जिसमें 2 दिल्ली की बाकी थाना जनपद बड़ौत और विभिन्न थाना क्षेत्रों से हैं.
उन्होंने बताया कि इसका मास्टरमाइंड संदीप है, जिस पर 23 अभियोग पंजीकृत हैं और इसके अलावा अन्य 4 साथी हैं, जिनके द्वारा यह कृत्य किया जाता था. वह बाइक को चुराकर अपने मिस्त्री को बेचते थे. अपराधी मुख्य रूप से भीड़भाड़ वाले स्थान पर या एकांत में मौका पाकर बाइक को चुरा लेते थे. गिरोह मुख्य रूप से बुरानी मोटरसाइकिल को निशाना बनाते थे.
–
डीके/डीकेपी


