Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

अफगानिस्तान के बगलान में आमने-सामने की टक्कर में पांच की मौत, 20 घायल

अफगानिस्तान के बगलान में आमने सामने की टक्कर में पांच की मौत, 20 घायल

अफगानिस्तान के बगलान में आमने-सामने की टक्कर में पांच की मौत, 20 घायल

काबुल, 30 अक्टूबर . Friday को अफगानिस्तान के उत्तरी बगलान प्रांत में एक यात्री बस की तेल टैंकर से आमने-सामने की टक्कर में पांच यात्रियों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है.

मीडिया एजेंसी ने बताया कि यह घातक दुर्घटना Friday तड़के सलंग राजमार्ग पर हुई और इसका कारण चालक की लापरवाही थी. शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाया गया है.

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 24 अक्टूबर को अफगानिस्तान के सुदूर उत्तरी प्रांत बदख्शां में एक यात्री वाहन के पलटने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए.

एरियाना न्यूज ने एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से बताया कि दुर्घटना तब हुई जब कार प्रांत के कोफाब और याफ्ताल जिलों से आ रही थी.

अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों का खुलासा नहीं किया. घायलों को चिकित्सा उपचार के लिए प्रांतीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया.

बदख्शां एक कम आबादी वाला और पहाड़ी प्रांत है, जिसकी विशेषता ऊबड़-खाबड़ भूभाग और सीमित सड़क अवसंरचना है. जो इस क्षेत्र में अक्सर यातायात दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं.

एक स्थानीय Police अधिकारी ने बताया कि 23 सितंबर को उत्तरी अफगानिस्तान के तखर प्रांत में एक सड़क दुर्घटना में आठ यात्रियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए.

प्रांतीय Police प्रवक्ता नकीबुल्लाह मसरूर ने बताया कि यह घातक घटना गजेस्तान क्षेत्र के कलाफगान जिले में हुई. इस हादसे में आठ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए.

मसरूूर ने बताया कि घायलों को तखर के प्रांतीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और घटना के कारणों की जांच जारी है.

प्रांतीय Police के प्रवक्ता मोहम्मद यूनुस यूसुफजाई ने बताया कि 22 सितंबर को पूर्वी अफगानिस्तान के लगमान प्रांत में एक मिनीबस खाई में गिर गई, जिसमें एक यात्री की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए.

अधिकारी ने बताया कि यह घातक दुर्घटना पद्पख जिले में हुई. उन्होंने आगे बताया कि Policeकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को प्रांतीय राजधानी मेहतरलाम के एक अस्पताल में भर्ती कराया.

अधिकारी ने अधिक जानकारी नहीं दी, लेकिन बताया कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है.

–

एमएस/

Share