समर यूथ ओलंपिक 2026 में बॉक्सर गुंजन और अंबेडकर मेइतेई करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Mumbai , 30 अक्टूबर . Haryana की गुंजन (महिलाओं की 48 किग्रा कैटेगरी) और मणिपुर के एल. अंबेडकर मेइतेई (पुरुषों की 50 किग्रा कैटेगरी) आगामी डकार समर यूथ ओलंपिक खेलों 2026 में India का प्रतिनिधित्व करेंगे. ये खेल सेनेगल में 31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक आयोजित होंगे.
India ने बॉक्सिंग में दो कोटा हासिल किए हैं- एक पुरुषों की कैटेगरी में और एक महिलाओं की कैटेगरी में. इन दोनों भारतीय बॉक्सरों ने क्वालीफाइंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी जगह पक्की की. डकार 2026 के लिए तय पात्रता मानदंडों के अनुसार, चयन के योग्य होने के लिए बॉक्सरों का 2026 की पहली तिमाही में आयोजित ‘अंडर-19 वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर कप’ में भाग लेना जरूरी था. इसके साथ ही, इसमें हिस्सा लेने वाली नेशनल बॉक्सिंग फेडरेशनों का ‘वर्ल्ड बॉक्सिंग’ से संबद्ध होना भी अनिवार्य था.
2010 में सिंगापुर में हुए पहले समर यूथ ओलंपिक खेलों से लेकर अब तक, हर संस्करण में बॉक्सिंग शामिल रही है. डकार 2026 में बॉक्सिंग प्रतियोगिता 7 से 12 नवंबर तक डायम्नियाडियो स्थित डकार एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित की जाएगी. डकार 2026 में, 77 नेशनल ओलंपिक कमेटियों के कुल 116 बॉक्सर हिस्सा लेंगे. ये मुकाबले पुरुषों और महिलाओं के लिए पांच-पांच वेट कैटेगरी (वजन वर्गों) में होंगे. पुरुषों के लिए कैटेगरी 50 किग्रा, 55 किग्रा, 60 किग्रा, 65 किग्रा और 70 किग्रा हैं, जबकि महिलाओं के लिए कैटेगरी 48 किग्रा, 51 किग्रा, 54 किग्रा, 57 किग्रा और 60 किग्रा हैं.
हाल के समय में India प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बॉक्सिंग के क्षेत्र में एक मजबूत दावेदार बनकर उभरा है. India ने समर ओलंपिक खेलों, एशियाई खेलों और कॉमनवेल्थ खेलों में मेडल जीते हैं. इसके अलावा, India ने आयु-वर्ग स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है. समर यूथ ओलंपिक खेलों में 2018 के संस्करण तक India ने एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है. डकार में होने वाले समर यूथ ओलंपिक गेम्स 2026, इन खेलों का चौथा संस्करण हैं. इन खेलों की शुरुआत 2010 में सिंगापुर से हुई थी.
मूल रूप से ये खेल सेनेगल के डकार में 22 अक्टूबर से 9 नवंबर, 2022 तक 18 दिनों के लिए आयोजित होने वाले थे, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इन्हें टाल दिया गया था. अब ये खेल वहां 31 अक्टूबर से 13 नवंबर, 2026 तक, यानी 14 दिनों के लिए आयोजित किए जाएंगे. यह अफ्रीका में आयोजित होने वाला पहला आईओसी इवेंट होगा और किर्स्टी कोवेंट्री की आईओसी अध्यक्षता में होने वाले पहले यूथ ओलंपिक गेम्स होंगे.
–
एसएम/डीकेपी


