Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

कोलकाता : एसआरएफटीआई ने छात्रों की सुरक्षा को लेकर लगे आरोपों को बताया निराधार, संस्थान ने दी सफाई

कोलकाता : एसआरएफटीआई ने छात्रों की सुरक्षा को लेकर लगे आरोपों को बताया निराधार, संस्थान ने दी सफाई

कोलकाता, 31 अक्टूबर . सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (एसआरएफटीआई) ने छात्रों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं की अनदेखी करने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताया है. संस्थान के रजिस्ट्रार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनकी शिकायतों के समाधान के लिए लगातार कदम उठाए हैं.

रजिस्ट्रार ने स्पष्ट किया कि 27 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम की अनुमति वर्तमान कुलपति के कार्यभार संभालने से पहले ही दी जा चुकी थी. घटना के बाद कुलपति कैंपस पहुंचे और उन्होंने तुरंत छात्रों तथा संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत शुरू की.

बयान के अनुसार, कुलपति स्वयं दो बार छात्र प्रतिनिधियों और फिल्म विभाग के डीन के साथ कोलकाता Police के वरिष्ठ अधिकारियों से मिले. पहली बैठक Police कार्यालय में और दूसरी संस्थान परिसर में आयोजित की गई. इन बैठकों में छात्रों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर चर्चा की गई. इसके अलावा छात्रों की साइबर सुरक्षा संबंधी शिकायतों को समझने और समाधान की प्रक्रिया बताने के लिए साइबर सेल अधिकारियों से भी उनकी सीधी बातचीत कराई गई.

संस्थान ने बताया कि स्थानीय Police ने छात्रों को संयम बरतने और किसी भी ऐसी गतिविधि से बचने की सलाह दी थी, जिससे तनाव बढ़ सकता हो. इसके बावजूद 27 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच कुछ छात्र समूहों ने संस्थान की अनुमति के बिना परिसर के अंदर और बाहर एकजुटता मार्च और सभाएं आयोजित कीं. इन कार्यक्रमों में Political वक्ताओं की मौजूदगी और Political नारेबाजी भी हुई.

प्रबंधन के मुताबिक बाद की घटनाओं के बाद Police प्रशासन के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा गया और कैंपस के भीतर तथा बाहर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई. घायल छात्रों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई. साथ ही भावनात्मक तनाव से गुजर रहे छात्रों को मनोवैज्ञानिक सहायता देने के लिए पेशेवर संस्थाओं से भी संपर्क किया गया.

संस्थान ने बताया कि 27 सितंबर और 4 अक्टूबर की घटनाओं के संबंध में स्थानीय Police में First Information Report भी दर्ज कराई गई है और Police कानून के अनुसार कार्रवाई कर रही है.

रजिस्ट्रार के अनुसार, संस्थान परिसर में तोड़फोड़, भड़काऊ लेखन और बिना अनुमति विभिन्न स्थानों पर कब्जा करने जैसे मामलों में नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है. वहीं डीन काउंसिल की सिफारिश पर छह छात्रों को कथित अनुशासनहीनता के मामलों में निष्कासित किया गया है. इन पर अधिकारियों को धमकाने, अभद्र व्यवहार करने और डराने-धमकाने जैसे आरोप हैं. संस्थान का दावा है कि एक छात्र ने कुलपति के साथ शारीरिक दुर्व्यवहार भी किया था.

बयान में यह भी कहा गया कि कैंपस और आवासीय क्षेत्रों में 27 अक्टूबर को बिना अनुमति निकाले गए मशाल मार्च समेत कई घटनाओं में तोड़फोड़, धमकी और अधिकारियों को डराने की शिकायतों के बाद Police की सहायता मांगी गई. संस्थान का कहना है कि ऐसी गतिविधियां छात्रों, कर्मचारियों, स्थानीय निवासियों और संस्थान की संपत्ति के लिए गंभीर जोखिम पैदा करती हैं.

संस्थान ने दोहराया कि वह छात्रों की वास्तविक शिकायतों के समाधान के लिए संवाद का पक्षधर है, लेकिन इसके साथ संस्थागत अनुशासन और आपसी जिम्मेदारी का पालन भी जरूरी है. हिंसा, धमकी, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और शैक्षणिक गतिविधियों में बाधा उत्पन्न करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता.

वहीं कुलपति ने अपने बयान में कहा कि संस्थान के शिक्षक लगातार छात्रों से संवाद कर उनकी वास्तविक शिकायतों और चिंताओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि बातचीत और आपसी समझ के जरिए स्थिति का जल्द समाधान निकलेगा और शैक्षणिक गतिविधियां सामान्य हो सकेंगी.

–

एएमटी/वीसी

Share