Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

अभिषेक बनर्जी को बंगाल सीएम का जवाब, पुलिस अधिकारियों पर चेतावनी के मुद्दे पर पलटवार

अभिषेक बनर्जी को बंगाल सीएम का जवाब, Police अधिकारियों पर चेतावनी के मुद्दे पर पलटवार

कोलकाता, 30 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने Friday को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और डायमंड हार्बर सांसद अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला. Chief Minister ने बनर्जी द्वारा राज्य के कानून प्रवर्तन अधिकारियों को दी गई कड़ी चेतावनी के बाद, व्यंग्यपूर्वक उन्हें ‘सोडियम-पोटेशियम के असंतुलन’ के लिए चिकित्सा उपचार कराने की सलाह दी.

Chief Minister की यह टिप्पणी बनर्जी द्वारा Policeकर्मियों को सार्वजनिक रूप से धमकी देने के एक दिन बाद आई है. बनर्जी ने आरोप लगाया था कि अधिकारी राज्य Government के आदेश पर तृणमूल कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसा रहे हैं और चेतावनी दी थी कि Government बदलने के बाद कोई उन्हें नहीं बचाएगा.

Friday को शहर के एक होटल के पास पत्रकारों से बातचीत करते हुए अधिकारी ने बनर्जी का नाम लिए बिना, इस बात पर जोर दिया कि जांच अधिकारी बनर्जी के पूर्व निजी सहायक सुमित रॉय से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर रहे हैं, जिनसे हाल ही में Police ने पूछताछ की थी.

अधिकारी ने कहा कि उनके लिए पैसे इकट्ठा करने वाला व्यक्ति, उनका पीए लगता है. उसने सब कुछ बता दिया है. वे 15 साल तक Government में रहे इसलिए शायद अभी भी दो-चार लोग फेसटाइम के जरिए उनसे बातचीत करते हों. फिर भी, हमें सारी जानकारी मिल रही है.

कानून प्रवर्तन एजेंसियों को दी गई जानकारियों के कारण घबराहट में आकर बनर्जी के इस गुस्से का हवाला देते हुए Chief Minister ने कहा कि उनके सोडियम-पोटेशियम स्तर में कुछ गड़बड़ है. उन्हें इलाज के लिए न्यूयॉर्क जाना चाहिए. हम उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कर देंगे.

अधिकारी का यह पलटवार Thursday शाम को अभिषेक बनर्जी के तीखे भाषण के बाद आया है, जिसमें तृणमूल नेता ने भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य Government पर सीधा हमला बोला और राज्य Police प्रशासन की आलोचना की.

बनर्जी ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों को खुले तौर पर Political प्रभाव में काम करने के खिलाफ चेतावनी दी.

उन्होंने कहा कि मैं हर उस अधिकारी को चेतावनी दे रहा हूं जो यह सोचता है कि वह सुवेंदु अधिकारी के इशारे पर काम करेगा. Government बदलने पर कोई उन्हें नहीं बचा पाएगा. कानून से ऊपर कोई नहीं है. अगर आप सोचते हैं कि कोई गिरेगा और बच जाएगा, तो कोई उसे नहीं बचाएगा. इसके लिए मैं जिम्मेदार हूं. दो साल में क्या होता है, हम देखेंगे.

–

एमएस/

Share