कर्नाटक सरकार ने उत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे से प्रभावित परिजनों को दिया मदद का भरोसा

Bengaluru/देहरादून, 30 अक्टूबर . उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर Friday को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई. मृतकों में कर्नाटक के पांच यात्री शामिल थे. कर्नाटक Government ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है.
कर्नाटक Government के आपदा प्रबंधन, राजस्व विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, ट्रांस India एविएशन द्वारा संचालित हेलीकॉप्टर दोपहर करीब 2 बजे बद्रीनाथ से देहरादून के लिए रवाना हुआ था. उड़ान के दौरान हाथी पर्वत क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
हादसे की सूचना मिलते ही उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन तंत्र सक्रिय हो गया. सेना, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, Police, स्वास्थ्य विभाग और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीमों को खोज एवं बचाव अभियान के लिए मौके पर भेजा गया. संयुक्त अभियान के दौरान पायलट सहित सभी छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए.
अधिकारियों के अनुसार, शवों को पोस्टमार्टम के लिए जोशीमठ लाया जा रहा है. इसके बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर मृतकों के पार्थिव शरीर उनके गृह राज्य कर्नाटक भेजे जाएंगे.
कर्नाटक Government ने बताया कि Chief Minister कार्यालय और उत्तराखंड के राहत आयुक्त कार्यालय के बीच लगातार समन्वय स्थापित किया जा रहा है, ताकि शवों को जल्द से जल्द कर्नाटक पहुंचाया जा सके. कर्नाटक भवन स्थित रेजिडेंट कमिश्नर का कार्यालय भी उत्तराखंड प्रशासन के संपर्क में है और पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहा है.
कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) की आयुक्त होन्नम्बा एस. ने कहा कि राज्य Government इस दुखद घटना से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.
इससे पहले उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच करने तथा इसके कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए.
–
एएसएच/वीसी


