Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

अमरावती में एयर इंडिया फ्लाइंग अकादमी को डीजीसीए की मंजूरी, पायलट प्रशिक्षण को मिलेगा नया बल

अमरावती में एयर इंडिया फ्लाइंग अकादमी को डीजीसीए की मंजूरी, पायलट प्रशिक्षण को मिलेगा नया बल

New Delhi, 30 अक्टूबर . एयर इंडिया को Maharashtra के अमरावती स्थित बेलोरा एयरपोर्ट में स्थापित की गई अपनी फ्लाइंग अकादमी के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से मंजूरी मिल गई है. इसे India में पायलट प्रशिक्षण क्षमता बढ़ाने और देश के विमानन क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

एयर इंडिया फ्लाइंग अकादमी देश में किसी भारतीय एयरलाइन द्वारा स्थापित की गई अपनी तरह की पहली अकादमी होगी. यहां पायलट प्रशिक्षण के लिए 31 सिंगल-इंजन और तीन ट्विन-इंजन विमानों का बेड़ा संचालित किया जाएगा.

करीब 10 एकड़ क्षेत्र में फैली इस आधुनिक अकादमी में डिजिटल तकनीक से लैस कक्षाएं, छात्रों के लिए आवास, डिजिटल ऑपरेशन सेंटर और समर्पित मेंटेनेंस सुविधा उपलब्ध होगी. इसके माध्यम से प्रशिक्षु पायलटों को वैश्विक स्तर की प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान की जाएंगी. साथ ही सुरक्षा और परिचालन उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों का पालन किया जाएगा.

एयर इंडिया ने कहा कि यह फ्लाइंग अकादमी India में विमानन क्षेत्र के लिए कुशल मानव संसाधन और बुनियादी ढांचा तैयार करने की उसकी व्यापक रणनीति का हिस्सा है. यह अकादमी गुरुग्राम में स्थापित एयर इंडिया की 6 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैली प्रशिक्षण अकादमी का पूरक बनेगी. यह संस्थान दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा विमानन प्रशिक्षण केंद्र माना जाता है.

कंपनी का मानना है कि इन निवेशों से India में तेजी से बढ़ रही पायलटों की मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी और देश को विमानन क्षेत्र में अधिक आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य को भी बल मिलेगा. एयर इंडिया के अनुसार, अमरावती की नई फ्लाइंग अकादमी भविष्य के पायलटों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करेगी और India के तेजी से विस्तार कर रहे विमानन क्षेत्र के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एयर इंडिया की तरफ से कहा गया कि हमें अमरावती के बेलौरा एयरपोर्ट पर एयर इंडिया फ्लाइंग अकादमी के लिए डीजीसीए से मंजूरी मिलने पर गर्व है. यह देश में किसी भारतीय एयरलाइन द्वारा स्थापित पहली फ्लाइंग अकादमी है. विश्वस्तरीय ट्रेनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और 34 ट्रेनिंग विमानों के बेड़े के साथ यह अकादमी India की पायलट ट्रेनिंग क्षमता को मजबूत करने और देश के तेजी से बढ़ते एविएशन सेक्टर को सहयोग देने में मदद करेगी.

–

एएमटी/वीसी

Share