Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के किसानों को मिली पीएम सम्मान निधि, पीएम मोदी का जताया आभार

जम्मू कश्मीर के किसानों को मिली पीएम सम्मान निधि, पीएम मोदी का जताया आभार

जम्मू-कश्मीर के किसानों को मिली पीएम सम्मान निधि, पीएम मोदी का जताया आभार

New Delhi, 30 अक्टूबर . जम्मू-कश्मीर और Gujarat के डांग जिलों में रहने वाले किसानों के चेहरे उस वक्त खिल गए, जब Friday को उनके बैंक खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आर्थिक सहायता पहुंची. Prime Minister मोदी ने Friday को पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के तहत देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे भेजी है. पीएम किसान सम्मान निधि मिलने के बाद किसानों ने पीएम मोदी का आभार जताया.

Gujarat के डांग जिले में कुल 30,598 लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में सीधे डीबीटी के माध्यम से जमा की गई है. Government की इस आर्थिक सहायता से किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में काफी मदद मिल रही है. साथ ही डांग जिले के किसान प्राकृतिक खेती की दिशा में भी अधिक उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं.

डांग जिले के लाभार्थी किसानों ने केंद्र Government, Gujarat Government और Prime Minister का आभार जताया. किसान जमसुभाई ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला है. डांग जिले में किसानों को काफी लाभ हो रहा है.

किसान जयराम भाई ने कहा कि Government की बहुत अच्छी योजना है, इसे काफी संख्या में किसानों को लाभ हो रहा है. दूसरी ओर जम्मू के पाम्पोर में केसर उत्पादक इरशाद डार अहमद ने पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी करने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया.

से बातचीत में किसान इरशाद डार अहमद ने कहा कि यह आर्थिक मदद किसानों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रही है, क्योंकि इससे उन्हें खाद और खेती से जुड़ी अन्य जरूरी चीजें खरीदने में मदद मिलती है. उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लोन लिया है, उन्हें भी इस आर्थिक सहायता से काफी राहत मिलती है. उन्होंने किसान समुदाय को लगातार मदद देने के लिए Prime Minister को धन्यवाद दिया. एक साल में तीन किस्तों में मिलने वाली छह हजार रुपए हमारे आर्थिक बोझ का काफी हल्का कर देती है.

उधमपुर के किसानों ने भी पीएम मोदी का आभार जताया.

उप-मंडलीय कृषि अधिकारी दर्शन कुमार शर्मा ने कहा कि सभी जानते हैं कि पीएम मोदी ने पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी की है. यह हमारे किसानों के लिए एक बहुत बड़ा उपहार है. मुझे लगता है कि हर किसान बेसब्री से इस दिन का इंतजार करता है कि कब Prime Minister फसल सीजन शुरू होने से पहले यह किस्त जारी करेंगे. उदाहरण के लिए ये किस्तें सालभर में तीन चक्रों में आती हैं, जैसे खरीफ, रबी और एक इनके बीच में. चूंकि हमारा रबी सीजन शुरू होने वाला है, इसलिए Prime Minister ने आज यह किस्त जारी की है.

किसान मदनलाल ने कहा कि Prime Minister ने पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त जारी की है. इससे 9.34 करोड़ किसानों को लाभ मिला है, जिनके खातों में सीधे 18,680 करोड़ रुपए पहुंचे हैं. इससे उन्हें अपनी फसलें जैसे कि गेहूं, बोने के समय मदद मिलेगी, क्योंकि इससे खाद और बीजों के खर्च को पूरा करने में सहायता होगी. इसके लिए मैं India Government को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने पीएम-किसान योजना शुरू की, जिससे सीधे किसानों को फायदा हो रहा है.

–

डीकेएम/वीसी

Share