विजय सेतुपति की ‘पॉकेट नॉवेल’ में जी.वी. प्रकाश की एंट्री, संगीत की संभालेंगे कमान

चेन्नई, 30 अक्टूबर . Actor विजय सेतुपति की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पॉकेट नॉवेल’ को लेकर निर्माताओं ने Friday को एक बड़ा ऐलान किया. फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की कि तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके संगीतकार जी. वी. प्रकाश कुमार फिल्म के संगीत निर्देशक होंगे.
प्रोडक्शन हाउस टीडीकेएफ ने अपने social media अकाउंट्स पर यह घोषणा की. उन्होंने लिखा, “यह ऑफिशियल है कि जी.वी. प्रकाश फिल्म ‘पॉकेट नॉवेल’ से जुड़ गए हैं.”
मेकर्स ने शुरुआत में इस फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर इसाईगनानी इलैयाराजा के नाम की घोषणा की थी. इस महीने की शुरुआत में ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि इलैयाराजा ने फिल्म छोड़ दी है. इन अफवाहों को तब और बल मिला, जब 9 अक्टूबर को मेकर्स द्वारा फिल्म की शूटिंग पूरी होने की घोषणा की गई, जिसमें तकनीशियनों की सूची से इलैयाराजा का नाम गायब था.
ऐसी चर्चाएं थीं कि इलैयाराजा की जगह जी.वी. प्रकाश को लिया गया है, लेकिन मेकर्स ने पहली बार Friday को आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि की.
फिल्म की शूटिंग 20 दिन पहले ही पूरी हो चुकी थी. फिल्म के मेकर्स ने शूटिंग पूरी होने की जानकारी एक वीडियो के जरिए दी, जिसमें शूटिंग के अलग-अलग दिनों के बिहाइंड द सीन्स (बीटीएस) क्लिप्स शामिल थे.
इस महीने की शुरुआत में फिल्म की मुख्य Actress मालविका मोहनन ने ‘पॉकेट नॉवेल’ की पूरी टीम के प्रति आभार जताते हुए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा था.
अपने इंस्टाग्राम पेज पर उन्होंने लिखा, “कुछ फिल्में बनाते समय ऐसा लगता है मानो वे अपने आप में एक छोटी सी दुनिया बन गई हों और मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बनी.”
Actress ने कहा कि उन्होंने सीखा है कि फिल्म बनाने की प्रक्रिया से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण वे लोग होते हैं, जिनके साथ आप फिल्म बनाते हैं.
उन्होंने बताया, “आप पूरी टीम के साथ महीनों बिताते हैं, हर दिन कई घंटे एक साथ रहते हैं, एक-दूसरे को जानते हैं, साथ खाना खाते हैं, घंटों बातें करते हैं, अच्छे और बुरे दिनों से गुजरते हैं और कई तरह की भावनाओं को एक साथ महसूस करते हैं. देखते ही देखते वे आपके लिए ‘घर से दूर एक और घर’ बन जाते हैं.”
विजय सेतुपति को धन्यवाद देते हुए उन्होंने लिखा, “विजय सेतुपति सबसे ज्यादा ख्याल रखने वाले और उदार को-एक्टर होने के लिए आपका धन्यवाद. आपके साथ इस सफर को तय करने के बाद मैं किसी और के साथ इस प्रक्रिया का हिस्सा बनने की कल्पना भी नहीं कर सकती. आपने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया, बहुत अच्छे रहे और मेरे लिए एक ऐसा सहज माहौल बनाया, जहां मैं खुलकर काम कर सकी और चीजों को सही ढंग से कर पाई. चाहे इसमें कितना भी समय लगा हो या यह कितना भी मुश्किल क्यों न रहा हो.”
उन्होंने कहा, “हम एक साथ दो फिल्मों- ‘पेट्टा’ और ‘मास्टर’ का हिस्सा रहे हैं, लेकिन कभी एक साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका नहीं मिला, इसलिए इस मौके का लंबे समय से इंतजार था. सच कहूं तो, यह अनुभव बहुत ही खूबसूरत रहा.”
निर्देशक त्यागराजन कुमारराजा से उन्होंने कहा, “टीके, आप वाकई बहुत कमाल के इंसान हैं. लोगों और दुनिया को देखने का आपका नजरिया बहुत ही अनोखा है. आपके साथ काम करना जीवन भर का एक बेहतरीन अनुभव रहा और उससे भी बड़ी बात यह है कि मुझे आपको एक इंसान और दोस्त के रूप में जानने का मौका मिला. एक फिल्म निर्माता के तौर पर आप मजबूती और दयालुता का एक बहुत ही खूबसूरत मेल हैं. आप सच में अद्भुत हैं. आप जिस तरह से अपना काम करते हैं, उसे देखकर मैं हमेशा हैरान और प्रभावित रह जाती हूं.”
उन्होंने लिखा, “एझिलमाथी एसडी, इस पूरे सफर में सबसे प्यारी सहारा बनने के लिए आपका धन्यवाद. आपने बहुत प्यार, ईमानदारी और परवाह के साथ सबको संभाले रखा और एक बहुत ही प्यारी दोस्त बनी रहीं. हां, कपड़ों, टेक्सटाइल्स और सुंदर चीजों को लेकर हमारी पसंद भी एक जैसी है, जिससे साथ में समय बिताना और भी मजेदार हो जाता है.”
अंत में उन्होंने लिखा, “‘पॉकेट नॉवेल’ आप मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म से कहीं बढ़कर हैं. जल्द ही सिनेमाघरों में मिलते हैं.”
–
डीके/वीसी


