
धमतरी, 17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन के अवसर पर केंद्र Government की महत्वाकांक्षी Prime Minister रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) योजना आत्मनिर्भर India के सपने को साकार करती नजर आ रही है. यह योजना बेरोजगार युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए आसान बैंक ऋण और Governmentी सब्सिडी उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बना रही है.
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के रहने वाले शाकिर खान इसकी एक मिसाल हैं. Prime Minister रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) योजना का लाभ लेकर उन्होंने अपना होटल शुरू किया और आज वे न सिर्फ सफल उद्यमी हैं, बल्कि 6 से 7 युवाओं को रोजगार भी दे रहे हैं.
शाकिर खान ने समाचार एजेंसी को बताया कि पहले अपना व्यवसाय शुरू करना उनके लिए सिर्फ एक सपना था, लेकिन पीएमईजीपी योजना के तहत बैंक से उन्हें आसानी से ऋण मिला और Government की ओर से सब्सिडी का भी लाभ मिला. इससे होटल शुरू करना संभव हो पाया और आज उनका कारोबार अच्छी तरह चल रहा है.
उन्होंने कहा कि अगर मोदी Government यह योजना नहीं लाती, तो उनका उद्यमी बनने का सपना अधूरा रह जाता. उनके मुताबिक यह योजना युवाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.
पीएमईजीपी योजना का उद्देश्य युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है. इसके तहत उद्योग, सेवा और छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता और सब्सिडी दी जाती है, जिससे हजारों लोग अपना रोजगार स्थापित कर चुके हैं. इसी तरह केंद्र Government की कई योजना चल रही है, जिनसे न सिर्फ लोगों ने अपनी जिंदगी बदली है, बल्कि समाज में एक मिसाल पेश किया है और कई लोगों को नए रास्ते दिखाए हैं. इसी कड़ी में पीएमईजीपी योजना भी एक सफल कदम है.
–
डीएससी/वीसी