प्रधानमंत्री मोदी को गुजरात के सीएम सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी जन्मदिन की बधाई

New Delhi, 17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi का Thursday को 76वां जन्मदिन है. इस अवसर पर Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने उनको बधाई दी है.

Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने social media पर लिखा, “मैं दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता और देश के सफल Prime Minister, माननीय नरेंद्र भाई मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, जो अपना हर पल मां भारती की सेवा में समर्पित करते हैं.”

आंध्र प्रदेश के Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! India के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले Prime Minister के तौर पर आपका नेतृत्व सचमुच ऐतिहासिक रहा है. जनसेवा के 25 शानदार वर्षों में Gujarat में बदलाव लाने वाले Chief Minister से लेकर देश को नई दिशा देने वाले क्रांतिकारी Prime Minister तक की आपकी यात्रा ने India की विकास गाथा को नई गति दी है.”

असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “Narendra Modi ने कम उम्र से ही खुद को अलग-अलग भूमिकाओं में जन-सेवा के लिए समर्पित किया है. पिछले 25 वर्षों से पहले Gujarat में Government के मुखिया के तौर पर और बाद में India के Prime Minister के रूप में उन्होंने अटूट संकल्प के साथ देश को आगे बढ़ाया है. जन-कल्याण, सामाजिक न्याय, तेजी से बुनियादी ढांचे का विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अडिग प्रतिबद्धता उनके लंबे सार्वजनिक जीवन की पहचान रही है.”

हिमंता ने आगे लिखा, “2014 से उन्होंने असम के विकास पर अभूतपूर्व जोर दिया है और इसे इस क्षेत्र के विकास का इंजन बनाया है. ‘विकास से विरासत’ तक उन्होंने राज्य के सर्वांगीण कल्याण को प्राथमिकता दी है और विकास के नए अध्याय लिखने में हमारा मार्गदर्शन करते रहे हैं. इस खास दिन पर मैं मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से प्रार्थना करता हूं कि वे उन्हें उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें और मां भारती की सेवा में उन्हें और भी कई वर्ष दें.”

बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “नए India के शिल्पकार को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर सभी बिहारवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. आज का दिन विशेष है क्योंकि Prime Minister Narendra Modi का जन्मदिवस है. उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र और देशसेवा के लिए समर्पित किया है. उनके दीर्घ राष्ट्रसेवा के सफर को नमन करते हुए उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं.

मणिपुर के Chief Minister युमनाम खेमचंद सिंह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपके दूरदर्शी नेतृत्व में India परिवर्तनकारी शासन, बुनियादी ढांचे, डिजिटल सशक्तीकरण और नवाचार के माध्यम से एक मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित देश की ओर बढ़ रहा है. ईश्वर आपको मां भारती की सेवा के लिए उत्तम स्वास्थ्य, शक्ति और लंबी आयु प्रदान करें.”

अरुणाचल प्रदेश के Chief Minister पेमा खांडू ने social media पोस्ट में लिखा, “हमारे दूरदर्शी नेता Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! एक मजबूत और विकसित India के निर्माण के लिए आपकी निस्वार्थ सेवा, दूरदर्शी नेतृत्व और अथक समर्पण के लिए आपका धन्यवाद. इस खास मौके पर मैं भगवान बुद्ध से आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और शक्ति के लिए प्रार्थना करता हूं. आप इसी तरह पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ कई और वर्षों तक देश की सेवा करते रहें.”

गोवा के Chief Minister प्रमोद सावंत ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “हमारे दूरदर्शी नेता Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! इस विशेष अवसर पर मैं हमारे प्रिय Prime Minister Narendra Modi को हार्दिक बधाई देता हूं, जिनकी दूरदर्शी लीडरशिप और ‘विकसित India 2047’ का संकल्प हमारे देश की आकांक्षाओं को हकीकत में बदल रहा है.”

नागालैंड के Chief Minister नेफ्यू रियो ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए social media पर लिखा, “Prime Minister Narendra Modi को उनके 76वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई. ईश्वर उन्हें अच्छी सेहत, समझदारी और देश की सेवा के लिए लंबी उम्र का आशीर्वाद देते रहें.”

सिक्किम के Chief Minister प्रेम सिंह तमांग ने social media पर लिखा, “Prime Minister Narendra Modi को उनके 76वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, शक्ति और राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करें और आपका अमूल्य मार्गदर्शन, स्नेह तथा आशीर्वाद सदैव हम पर बना रहे.”

त्रिपुरा के Chief Minister माणिक साहा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “त्रिपुरा के भाई-बहनों की ओर से Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मां त्रिपुर सुंदरी का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहे, वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और हमें आगे ले जाने के लिए असीम शक्ति प्रदान करें.”

एसडी/पीएम

Leave a Comment