
चांगलांग, 18 सितंबर . भारतीय सेना के स्पीयर कॉर्प्स, असम राइफल्स और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान में 46.60 लाख की संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ दो शख्स को हिरासत में लिया है, जिसकी जानकारी सेना के स्पीयर कॉर्प्स के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से दी गई.
भारतीय सेना के स्पीयर कॉर्प्स की ओर से ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा गया, “विशिष्ट गुप्त सूचना के आधार पर, स्पीयर कॉर्प्स के अंतर्गत असम राइफल्स ने राज्य Police और सीआरपीएफ के साथ संयुक्त अभियान में आरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया. तलाशी अभियान के दौरान 21 साबुन के डिब्बों में छिपाकर रखी गई 233 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 46.60 लाख रुपए है.”
सेना की ओर से social media पर लिखा गया, “यह अभियान विभिन्न एजेंसियों के मध्य उत्कृष्ट समन्वय को रेखांकित करता है और मादक पदार्थों के नेटवर्क को नष्ट करने तथा नशामुक्त India सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बलों के दृढ़ संकल्प की पुष्टि करता है.”
असम राइफल्स की ओर से social media पर लिखा गया, “असम राइफल्स ने नशीले पदार्थों के खिलाफ एक जॉइंट ऑपरेशन चलाया और अरुणाचल प्रदेश में 46.60 लाख रुपए की ब्राउन शुगर जब्त की. असम राइफल्स ने अरुणाचल प्रदेश Police और सीआरपीएफ के साथ मिलकर 16 सितंबर 2026 को अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के नामगोई इलाके में एक जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया था.”
असम राइफल्स ने आगे लिखा, “इस ऑपरेशन में 21 साबुन की डिब्बियों में छिपाकर रखी गई 233 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 46.60 लाख है. साथ ही, दो लोगों को भी पकड़ा गया. इस सफल ऑपरेशन ने नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने और पूर्वोत्तर में सुरक्षा को मजबूत करने के प्रति असम राइफल्स की प्रतिबद्धता को फिर से साबित किया.”
–
एसडी/पीएम