
Mumbai , 18 सितंबर . Mumbai के सबसे प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में हर साल गणेश चतुर्थी के अवसर भारी भीड़ देखने को मिलती है. आम भक्तों से लेकर बड़े-बड़े सेलेब्स तक, हर कोई बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहा है. हाल ही में मनोरंजन जगत के कई सितारे लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंचे. लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे सेलेब्स की तस्वीरें और वीडियो social media पर खूब वायरल हो रही हैं.
Actor रणवीर सिंह भी लालबागचा राजा के दर्शन करने और भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंचे. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर रणवीर पारंपरिक सफेद कुर्ते और पजामे में नंगे पैर पंडाल पहुंचे और अंदर जाते समय काफी खुश दिखे. इस दौरान उन्होंने पंडाल में मौजूद फैंस से भी हाथ मिलाया.
पंडाल के अंदर भी एक्टर रणवीर सिंह प्रार्थना में ध्यान लगाते हुए फैंस का अभिवादन करते रहे. आशीर्वाद लेने के बाद रणवीर अपनी कार की ओर बढ़े. जाते समय भी एक्टर ने अपने फैंस को बाय कहा और उनमें से कई लोगों से हाथ मिलाया.
Actor रितेश देशमुख अपनी पत्नी व Actress जेनेलिया डिसूजा के साथ लालबागचा राजा के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंचे. social media पर वायरल वीडियो के अनुसार, कपल बेहद सादगी भरे पारंपरिक अंदाज में भक्तों की भीड़ के बीच एक-दूसरे का हाथ थामे पंडाल में पहुंचे.
वहीं, Actor जैकी भगनानी की बहन और प्रोड्यूसर दीपशिखा देशमुख अपने पति व विधायक धीरज देशमुख के साथ प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची. दोनों ने पारंपरिक वेशभूषा में लालबागचा राजा के दरबार में हाजिरी लगाई और बप्पा का आशीर्वाद लिया. दर्शन करने के साथ कपल ने पैप्स को पोज दिए. इस दौरान एक खास मूवमेंट कैप्चर हुआ, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया.
social media पर वायरल वीडियो में दीपशिखा के चेहरे पर कई जगह सिंदूर लग गया था, जिसे धीरज ठीक करते नजर आए. जो फैंस के दिलों को भा गया.
इसी कड़ी में Actor अभिषेक कुमार और प्रिंस नरूला को लालबागचा राजा के दरबार में देखा गया. दोनों पारंपरिक लुक में हर्षोल्लास से बप्पा के दर्शन करने जा रहे हैं. वहीं, दूसरे वीडियो में वे बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लंबी लाइन में लगे हुए हैं. Actress संदीपा धर भी बप्पा के दरबार में दर्शन करने पहुंची. उन्होंने अपने social media प्लेटफॉर्म के जरिए इस बात की पुष्टि की.
Actress ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रही हैं और बप्पा का आशीर्वाद ले रही हैं. Actress ने लिखा, “लालबागचा राजा.”
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम लोकप्रिय Actress दिशा वकानी (दयाबेन) अपने परिवार के साथ Mumbai के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में बप्पा के दर्शन करने पहुंची थीं. दिशा वकानी गुलाबी रंग की पारंपरिक साड़ी में नजर आईं. उन्होंने अपना चेहरा मास्क से ढका हुआ था ताकि वह मीडिया और भीड़भाड़ से बच सकें.
–
एनएस/पीएम