
गुना, 18 सितंबर . केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि डाकघर आज केवल डाक पहुंचाने का माध्यम नहीं रहा, बल्कि यह आधुनिक India के जनसेवा केंद्र के रूप में तेजी से बदल रहा है. बदलता डाकघर, बदलते India की नई तस्वीर है.
सिंधिया के संसदीय क्षेत्र गुना में प्रधान डाकघर के कायाकल्प और जनसेवा कनेक्ट थीम पर तैयार सेवाओं का Friday को लोकार्पण किया गया. इस दौरान Union Minister ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India बदल रहा है और उसी बदलाव के साथ भारतीय डाक व्यवस्था भी बदल रहा है. कभी डाकिया चिट्ठी लेकर घर तक पहुंचता था, आज वही डाक व्यवस्था डिजिटल सेवाओं, वित्तीय सेवाओं, पासपोर्ट, आधार, पार्सल, बीमा और बैंकिंग जैसी अनेक सुविधाओं को नागरिकों के और करीब ला रही है. इसी बदलते डाकघर की तस्वीर गुना प्रधान डाकघर में भी दिखाई दे रही है.
उन्होंने कहा कि India Government की आधुनिक डिजाइन अवधारणा और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रधान डाकघर के भवन का कायाकल्प किया गया है. Union Minister सिंधिया ने कहा कि गुना प्रधान डाकघर का यह नया रूप केवल भवन का सौंदर्यीकरण नहीं है, बल्कि बदलती डाक व्यवस्था का प्रतीक है. हमारा प्रयास है कि जब कोई नागरिक डाकघर आए तो उसे बेहतर वातावरण, आधुनिक सुविधाएं और सरल एवं त्वरित सेवाएं एक ही स्थान पर मिलें.
उन्होंने कहा कि आज डाक विभाग डिजिटल इंडिया का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है. डिजिटल तकनीक के विस्तार के कारण नागरिकों को अनेक सेवाओं के लिए बार-बार डाकघर आने की आवश्यकता नहीं है. ‘डाक सेवा’ और ‘डाक मित्र’ जैसे डिजिटल माध्यमों से अनेक सेवाओं का लाभ घर बैठे प्राप्त किया जा सकता है.
Union Minister सिंधिया ने कहा कि डाकघर का यह परिवर्तन केवल शहरों तक सीमित नहीं है. देश के अंतिम छोर तक रहने वाले नागरिक को बेहतर डाक एवं वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है. डाकघर को आधुनिक बनाना, सेवाओं को डिजिटल बनाना और नागरिकों के समय की बचत करना, यही नए India की नई डाक व्यवस्था की दिशा है.
–
एसएनपी/एसके