
Mumbai , 18 सितंबर . India में दिखावे के चक्कर ज्यादा खर्च करने का चलन नया नहीं है. Friday को भी एक नजारा दिखा, जब ‘आईफोन 16 प्रो सीरीज’ के फोन खरीदने के लिए सुबह से ही एप्पल स्टोर के बाहर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इसे देखते हुए Actor सोनू सूद ने लोगों को नसीहत दी है.
उन्होंने कहा कि महंगे फोन से झूठी शान दिखाने और कर्जदार बनने से बेहतर है कि लोग अपनी गाढ़ी कमाई और ऊर्जा को समाज की भलाई में लगाएं.
Actor ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें एप्पल स्टोर के बाहर ग्राहकों की भारी भीड़ दिख रही है. Actor ने अपनी इस पोस्ट के जरिए लोगों को केवल स्मार्टफोन के दिखावे और कर्ज के जाल में फंसने के बजाय सामाजिक सुधार और दूसरों की मदद करने पर ध्यान केंद्रित करने की सीख दी है. उन्होंने लिखा, “नया फोन, नई ईएमआई, वही पुराने बिल! शायद यह समय सिर्फ अपने फोन को अपग्रेड करने का नहीं, बल्कि समाज में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कतार (लाइनों) में खड़े होने का है. असली अपग्रेड एक बेहतर समाज का निर्माण है.”
बता दें कि एप्पल के नए आईफोन 18 प्रो सीरीज की बिक्री Friday सुबह 8 बजे से India में शुरू हो गई है. दिल्ली, नोएडा, Mumbai , Bengaluru और अन्य बड़े शहरों में एप्पल स्टोर और आधिकारिक दुकानों के बाहर लोग सुबह से लंबी कतारों में खड़े नजर आए.
India में इसके बेस मॉडल की कीमत 1,64,900 रुपए से शुरू है. आईफोन 18 प्रो को लेकर पूरे देश में खुमार इस कदर है कि कई लोगों ने पहले से ही ऑनलाइन प्री-बुकिंग करा रखी थी.
गौरतलब है कि Actor विक्की कौशल भी Mumbai के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (केबीसी) स्थित आधिकारिक एप्पल स्टोर पहुंचे, जहां उन्होंने नए आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स की India में बिक्री शुरू होने पर अपना नया फोन अनबॉक्स किया.
विक्की कौशल ने नया आईफोन 18 प्रो मैक्स लिया, उसके फीचर्स को परखा और सेल्फी लेते हुए पैपराजी को पोज दिए.
–
एनएस/एएस