चौथे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 2500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती

ग्रेटर नोएडा, 25 सितंबर . चौथे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. इसके तहत 2,500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, ड्रोन से निगरानी की जा रही है, रूट डायवर्ट किए गए हैं और 20 से ज्यादा जगहों पर पार्किंग की सुविधा दी गई है. नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) के संयुक्त Police आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर से बातचीत की है.

पत्रकारों से बातचीत करते हुए नोएडा की Police कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि चौथे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए ड्रोन सर्विलांस, रूट डायवर्जन और पार्किंग अरेंजमेंट के साथ 2,500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. सुरक्षा व्यवस्था को हम लोगों की ओर से 12 सेक्टरों में विभाजित किया गया है और एसपी रैंक के अधिकारियों को ड्यूटी के लिए लगाया गया है. पीएसी की भी यहां तैनाती की गई है. चार लेयर की सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई है. लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए ट्रैफिक की एडवाइजरी पहले से जारी की जा चुकी है.”

से बातचीत करते हुए नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) के संयुक्त Police आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा ने कहा, “आज से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो शुरू हो रहा है. 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में विभिन्न कार्यक्रम लगातार चलेंगे. इसके लिए हमारी ओर से फोर लेयर सिक्योरिटी का अरेंजमेंट किया गया है. इंटरस्टेट बॉर्डर और इंटर डिस्ट्रिक्ट बॉर्डर्स पर फोर्स की तैनाती की गई है और आवश्यकता अनुसार चेकिंग की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं.”

संयुक्त Police आयुक्त ने कहा, “इंडिया एक्सपो मार्ट में सिविल Police की तैनाती की गई है और पीएसी बलों की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं. यहां बड़ी संख्या में फॉरेन डेलीगेट्स का आगमन प्रस्तावित है, इसके लिए 20 से अधिक पार्किंग प्लेसेज को आईडेंटीफाई किए गए हैं. cctv कैमरों के माध्यम से मॉनिटरिंग की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं. 2500 से अधिक Policeकर्मियों और विभिन्न रैंक के अधिकारियों का व्यवस्थापन सुनिश्चित किया गया है. हम लोगों की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है.”

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने social media के माध्यम से ट्रेड शो को लेकर कहा कि Prime Minister मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश आज लोकल पोटेंशियल को ग्लोबल संभावनाओं से जोड़ते हुए समृद्धि और संभावनाओं की नई उड़ान भर रहा है. उन्होंने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0 में देश-दुनिया से पहुंचे निवेशकों, उद्यमियों और वैश्विक कारोबारी जगत के प्रतिनिधियों का ‘नए उत्तर प्रदेश’ में स्वागत एवं अभिनंदन किया.

–

एसडी/पीएम

Leave a Comment