चतरा में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल

चतरा, 25 नवंबर . Jharkhand के चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में Wednesday सुबह Police और राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ में एक अपराधी को गोली लगी है. घायल को Police ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा है. Police फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
Police को सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के कुछ सक्रिय अपराधी टंडवा इलाके में मौजूद हैं. इसके बाद Police की टीम ने इलाके में अभियान चलाया. इसी दौरान Police और अपराधियों का आमना-सामना हो गया. मुठभेड़ में एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया. राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के साथ पिछले कुछ दिनों में Police की यह तीसरी मुठभेड़ है.
इससे पहले 23 नवंबर को हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डाटोखुर्द स्थित रेलवे साइडिंग के पास Police और गिरोह के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इसमें दो अपराधी घायल हुए थे. उनकी पहचान हजारीबाग के पदमा निवासी दीप नारायण भगत और चतरा के नगवां निवासी राहुल कुमार उर्फ रॉकी के रूप में हुई थी. Police ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था. मुठभेड़ के दौरान दो अन्य अपराधी फरार हो गए थे.
इससे पहले छह नवंबर को हजारीबाग के उरीमारी क्षेत्र के कर्मा टिल्हा जंगल में Police और गिरोह के सदस्य अंशु दुबे के बीच मुठभेड़ हुई थी. इसमें अंशु दुबे के पैर में गोली लगी थी. 30 अक्टूबर को रांची Police ने इसी गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया था और इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी Police मुठभेड़ में घायल हुआ था. राहुल दुबे गैंग का नाम चतरा और हजारीबाग जिले में हुई गोलीबारी की कई घटनाओं में सामने आया है.
12 नवंबर की रात टंडवा स्थित आम्रपाली कोल परियोजना के होन्हे गांव में एवीएस कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय पर बाइक सवार अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की थी. 19 नवंबर की रात हजारीबाग जिले के चौपारण स्थित होटल एके इंटरनेशनल के बाहर भी बाइक सवार अपराधियों ने करीब छह राउंड गोलियां चलाई थीं. इससे पहले 29 अक्टूबर को हजारीबाग के मटवारी स्थित एक होटल के बाहर फायरिंग हुई थी. 13 नवंबर को बरही के स्टेशन रोड स्थित एक होटल के बाहर भी गोलीबारी की घटना हुई थी.
–
एसएनसी/एएस


