Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
संस्कृति,धर्म,राष्ट्रीय

सर्दियों में मायके आईं मां यमुना, खरसाली के खुशीमठ में 6 महीने तक होंगे दर्शन

सर्दियों में मायके आईं मां यमुना, खरसाली के खुशीमठ में 6 महीने तक होंगे दर्शन

उत्तराखंड, 25 नवंबर . सर्दियों की दस्तक के साथ ही जब हिमालय बर्फ की सफेद चादर ओढ़ लेता है, तो यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाते हैं लेकिन मां यमुना के दर्शन बंद नहीं होते हैं क्योंकि मां अपने मायके खुशीमठ की ओर प्रस्थान करती हैं.

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने Wednesday को मां यमुनोत्री की पालकी को लेकर अपने विचार साझा किए. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मंदिर का खास वीडियो पोस्ट कर लिखा, “सर्दियों के लिए यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की पारंपरिक पालकी को खरसाली गांव के पुराने खुशी मठ में स्थापित किया जाता है. सर्दियों के महीनों में यह पवित्र मंदिर मां यमुना को समर्पित पूजा और धार्मिक परंपराओं का केंद्र बना रहता है.”

उन्होंने लिखा, “सर्दियों की तीर्थयात्रा के दौरान भक्त मां यमुना के दर्शन करने और पवित्र मंदिर की समृद्ध धार्मिक परंपराओं से जुड़ने के लिए खरसाली जा सकते हैं और हिमालय के शांत, दिव्य और आध्यात्मिक माहौल का अनुभव कर सकते हैं.”

भाई दूज के पावन अवसर पर ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक गढ़वाली धुनों और जयकारों के बीच मां यमुना की उत्सव डोली- पारंपरिक पालकी मां यमुनोत्री के नीचे उतरती है. यह डोली सिर्फ एक यात्रा नहीं है बल्कि एक बेटी की अपने मायके वापसी है.

दरअसल, खरसाली को मां यमुना का मायका भी माना जाता है, जिस वजह से मां यमुना की यह पालकी खरसाली गांव पहुंचती है, जिसे खुशीमठ के नाम से भी जाना जाता है. यहां स्थित है प्राचीन शनिदेव मंदिर, जहां मां यमुना के भाई शनिदेव विराजमान हैं.

ऐसी मान्यता है कि भाई शनिदेव खुद अपनी बहन को लेने यमुनोत्री जाते हैं और पूरे सम्मान के साथ अपने घर लाते हैं. अगले छह महीने तक, जब तक अक्षय तृतीया पर यमुनोत्री के कपाट दोबारा नहीं खुलते, मां यमुना यहीं अपने भाई के घर अपने मायके में विराजमान रहती हैं. पूरा खरसाली गांव इस दौरान मां की भक्ति, पूजा और उत्सव में डूबा रहता है. खुशीमठ मंदिर में छह महीनों तक नित्य पूजा चलती है, जिसमें स्त्री सूक्त, पुरुष सूक्त और रुद्र सूक्त के पाठ किए जाते हैं. उनियाल वंशज (India ध्वज गोत्र) के पुजारी छह महीने खरसाली में और छह महीने यमुनोत्री धाम में मां की सेवा करते हैं.

–

एनएस/पीएम

Share