अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार बदलते हैं अपना स्टैंड : दिलीप घोष

कोलकाता, 26 नवंबर . पश्चिम बंगाल Government के मंत्री दिलीप घोष ने अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप के India पर नए टैरिफ लगाने के प्रस्ताव, आसनसोल में Policeकर्मियों पर फायरिंग की घटना, तृणमूल के अंदरूनी गुटों और Union Minister नितिन गडकरी के पश्चिम बंगाल दौरे पर अपनी प्रतिक्रिया दी.
अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप के India पर नए टैरिफ लगाने के प्रस्ताव पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा, “ट्रंप बार-बार अपना स्टैंड बदलते हैं. 45, 50, 100 प्रतिशत टैक्स तो ये सब हो चुका है. अब ये 25 प्रतिशत पर आ गया है. दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है, हमारे लिए क्या अच्छा है और उनके लिए क्या अच्छा है, ये तभी तय होता है जब दोनों एक साथ आकर बात करते हैं.”
आसनसोल में Policeकर्मियों को निशाना बनाकर फायरिंग की घटना पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा, “बंगाल में पहले इन असामाजिक तत्वों का इतना दबदबा था और उन्हें संरक्षण मिलता था, जिसकी वजह से समाज में सिर्फ उनकी ही मनमानी चलती थी. लोग डर में जीते थे. आज जब शासन में बदलाव आया है और प्रशासन अलर्ट और सक्रिय हो गया है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है. उनके पास हथियार हैं, उनके पास पैसा है. पहले जो सहारा उन्हें मिलता था वो अब उन्हें नहीं मिल रहा है, जिसकी वजह से वो Police को चुनौती दे रहे हैं. इसलिए Police को भी जो भी कार्रवाई जरूरी है वो करनी चाहिए ताकि उन्हें कानून के सामने लाया जा सके.”
उन्होंने कहा, “तृणमूल के अंदर कितने गुट हैं, कौन किसके साथ है और वो कहां जाएंगे या क्या करेंगे. हां, चाहे वो संसद में हो या विधानसभा में, वहां के स्पीकर इस मामले को देखेंगे.”
Union Minister नितिन गडकरी के पश्चिम बंगाल दौरे पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा, “नितिन गडकरी जहां भी हाथ लगाते हैं, उसे बेहतर बना देते हैं. बंगाल के लिए भी उन्होंने बहुत सारा फंड और कई योजनाएं दी हैं. बड़े हाईवे, ग्रीनफील्ड रोड दिए हैं लेकिन उस समय राज्य Government की तरफ से सहयोग नहीं मिल पाया था. अब हमारी डबल इंजन Government के साथ अब हमें गडकरी का पूरा साथ मिल रहा है और वो खुद आते हैं, तो ये हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है. आगे चलकर इससे राज्य को बहुत फायदा होगा.”
–
वीकेयू/पीएम


