‘युवा समझें सत्ता की लालची और संविधान-विरोधी सोच वाली सरकार किस स्तर तक जा सकती है’, कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला

New Delhi, 26 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Thursday को कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए संविधान के ‘आर्टिकल 356’ का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि एक Political दल के नाम करीब सौ बार आर्टिकल 356 थोपने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने इंदिरा गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि एक पूर्व Prime Minister ने इस मामले में अर्धशतक भी लगाया है.
राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर Prime Minister Narendra Modi ने अपने लेख में कांग्रेस के कार्यकाल में संविधान के उल्लंघन का जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे इतिहास में ऐसे अवसर भी आए, जब उन्हीं लोगों ने संविधान को कमजोर करने का रास्ता चुना, जिन पर इसकी रक्षा का दायित्व था.
कांग्रेस का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने कहा, “विडंबना देखिए कि ये वही लोग हैं, जिन्हें पांच दशकों तक देश की बागडोर संभालने का अवसर मिला.”
पीएम मोदी ने 1951 में हुए पहले संविधान संशोधन पर बात की. उन्होंने कहा कि पहले संविधान संशोधन के 75 साल पूरे हो चुके हैं. उस समय देश में एक ऐसी Government थी, जिसे जनता ने चुनकर नहीं भेजा था. उस Government ने अंतरिम संसद में अपने बहुमत का इस्तेमाल करके नागरिकों की मौलिक आजादी छीनी थी.
उन्होंने कहा कि यह संशोधन देश के पहले आम चुनाव से कुछ ही महीने पहले किया गया था. इससे साफ है कि इसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करना और लोगों के विरोध की आवाज को दबाना था.
Prime Minister ने अपने लेख में आपातकाल के दौरान किए गए 42वें संविधान संशोधन का उल्लेख करते हुए कहा कि इस संविधान संशोधन के भी 50 साल पूरे हो रहे हैं. इस संशोधन ने न्यायिक समीक्षा की शक्ति को सीमित किया और देश की संस्थाओं के बीच शक्तियों के संतुलन को बुनियादी रूप से बदल दिया.
इस दौरान, पीएम मोदी ने देश के युवाओं से 38वें और 39वें संविधान संशोधनों का अध्ययन करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि इससे वे समझ सकेंगे कि सत्ता की लालची और संविधान-विरोधी सोच रखने वाली Government किस स्तर तक जा सकती है.
उन्होंने आगे कहा, “चुनी हुई राज्य Governmentों को बर्खास्त करने के लिए बार-बार आर्टिकल 356 का दुरुपयोग भी हमारे इतिहास का एक चिंताजनक अध्याय है. एक Political दल के नाम करीब सौ बार आर्टिकल 356 थोपने का रिकॉर्ड दर्ज है. एक पूर्व Prime Minister (इंदिरा गांधी) ने तो इस मामले में अर्धशतक भी लगाया है.”
अपने एक दशक के कार्यकाल की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीते एक दशक में हमने नागरिकों के कर्तव्यों पर विशेष बल दिया है. हमारी सभ्यता में समाज के हर व्यक्ति को उसकी भूमिका से जुड़े कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का बोध कराने की परंपरा रही है. उन्होंने कहा कि स्वच्छ India से लेकर जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण तक, अनेक जन आंदोलनों में हमें कर्तव्य की इसी भावना के दर्शन हुए हैं.
–
डीसीएच/


