Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

बिहार: भोजपुर में शादी समारोह के दौरान हथियारबंद बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवकों की मौत

बिहार: भोजपुर में शादी समारोह के दौरान हथियारबंद बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवकों की मौत

भोजपुर, 25 नवंबर . बिहार के भोजपुर जिले में Tuesday रात एक शादी समारोह के दौरान हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की. इस फायरिंग में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. गोलीबारी की इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

यह मामला भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकिया गांव का है. बताया गया कि चकिया गांव निवासी नरेश यादव की बेटी नेहा की शादी थी. बारात कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के पद्मिनिया गांव से आई थी. बारात आने के बाद जयमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ. इसके बाद सभी ने खाना खाया और आपस में बातचीत करने लगे.

इसी दौरान दो बाइकों पर सवार छह हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे और बिना कुछ कहे फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुई गोलीबारी में किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला. गोलियों की आवाज से पूरा समारोह दहल उठा. देखते ही देखते शादी की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं.

फायरिंग के दौरान एक युवक को बाएं कान और सिर के दाहिने हिस्से में गोली लगी, जबकि दूसरे युवक के पेट, दाहिने हाथ की बांह, बाएं हाथ के कंधे और कोहनी के पास गोली लगी. दोनों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया.

मृतकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शुभकरणगंज गांव निवासी सनोज यादव के 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार और महंत यादव के 21 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है. वहीं, जख्मी युवक दौलतपुर गांव निवासी सुरेंद्र यादव का 18 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार है. उसकी दाहिनी जांघ में गोली लगी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने राहुल और दीपक को मृत घोषित कर दिया. सोनू का इलाज चल रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ वन सुशील कुमार Police बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे. वहां जख्मी सोनू से घटना की जानकारी लेने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की.

एसडीपीओ ने बताया कि शादी समारोह के दौरान तीन युवकों को गोली मारी गई, जिसमें दो की मौत हो गई है. प्रारंभिक जांच में पूर्व के विवाद की बात सामने आई है. इस मामले में दो-तीन बिंदुओं पर जांच की जा रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. कुछ संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं. Police उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

–

डीसीएच/

Share