Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,अंतरराष्ट्रीय

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

New Delhi, 25 नवंबर . कोलंबिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल कार्टाजेना शहर में हथियारबंद बदमाशों ने एक सुपरमार्केट पर कब्जा कर कम से कम 25 लोगों को बंधक बना लिया. घटना के बाद Police और सेना ने बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया. आसपास की इमारतों पर स्नाइपर तैनात किए गए और इलाके की घेराबंदी कर दी गई.

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने स्थानीय मीडिया के हवाले से ये जानकारी दी. President अबेलार्डो डी ला एस्प्रिएला ने बताया कि नकाबपोश हथियारबंद लोगों ने पहले नकदी ले जा रहे एक बख्तरबंद वाहन को लूटने की कोशिश की थी. हालांकि, सुरक्षा कैमरों की निगरानी कर रहे कर्मचारियों ने Police को अलर्ट कर दिया, जिसके बाद बदमाश पास के एक सुपरमार्केट में घुस गए और वहां मौजूद लोगों को बंधक बना लिया.

President ने एक्स पोस्ट के जरिए बताया कि, बदमाशों ने शुरुआत में करीब 30 लोगों को बंधक बनाया था. इनमें से पांच बुजुर्ग महिलाओं को बाद में रिहा कर दिया गया. शेष लोगों को मुक्त कराने के लिए Police और सैन्य बलों की विशेष इकाइयों को तैनात किया गया.

यह घटना कार्टाजेना के ला कास्टेलाना इलाके में स्थित एक्सितो सुपरमार्केट में हुई. social media पर सामने आए वीडियो में लोगों को सुपरमार्केट से बाहर भागते देखा गया. स्थानीय मीडिया ने आसपास की इमारतों पर तैनात स्नाइपरों की तस्वीरें भी प्रसारित कीं. कुछ फुटेज में सुपरमार्केट के भीतर लोग हाथ बंधे होने की स्थिति में खिड़कियों के पास घुटनों के बल बैठे दिखाई दिए. हालांकि, इन तस्वीरों और वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

कार्टाजेना के ला कास्टेलाना इलाके स्थित एक्सितो सुपरमार्केट में Tuesday (स्थानीय समयानुसार) को यह घटना हुई. President एबेलार्डो दे ला एस्प्रिएला के अनुसार, हथियारबंद लोगों ने पहले एक मॉल से नकदी ले जा रहे बख्तरबंद वाहन को लूटने की कोशिश की. सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय होने और Police के पहुंचने पर वे पास के सुपरमार्केट में घुस गए और वहां मौजूद लोगों को बंधक बना लिया.

घटना के मद्देनजर कार्टाजेना के राफेल नुनेज हवाईअड्डे पर विमानों की लैंडिंग कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी. बाद में उड़ान संचालन धीरे-धीरे बहाल किया गया.

President ने स्पष्ट किया, “सुपरमार्केट में लोगों को बंधक बनाने वाले सामान्य अपराधी हैं और उनका किसी गुरिल्ला या अर्धसैनिक संगठन से जुड़ाव सामने नहीं आया है.” यह घटना ऐसे समय हुई है जब देश पहले से ही विद्रोही संगठनों के हमलों और संगठित अपराध की चुनौती से जूझ रहा है.

वहीं, मध्य कोलंबिया के विलाविसेंसियो शहर में मेटा प्रांत के गवर्नर कार्यालय को निशाना बनाकर विस्फोटकों से भरी कार में धमाका किया गया. अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में 22 लोग घायल हुए और 80 से अधिक इमारतों को नुकसान पहुंचा. कार में लगभग 100 किलोग्राम विस्फोटक होने की बात सामने आई है. धमाके का असर घटनास्थल से 100 मीटर से अधिक दूरी पर स्थित इमारतों तक पहुंचा. घायलों में पांच निजी सुरक्षा गार्ड भी शामिल हैं. इनमें से एक को सर्जरी करानी पड़ी.

मेटा प्रांत के सुरक्षा सचिव फ्रैंकलिन ओलिवोस ने इस हमले के पीछे एफएआरसी के विद्रोही गुट ईएमसी की 39वीं फ्रंट इकाई का हाथ होने का आरोप लगाया है. यह संगठन 2016 में हुए शांति समझौते का विरोध करता रहा है और दक्षिणी कोलंबिया के जंगलों के बड़े हिस्से में अपनी मौजूदगी बनाए हुए है.

देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में वेनेजुएला की सीमा के नजदीक स्थित कुकुटा शहर में भी Police प्रतिष्ठान को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया गया. विस्फोटकों से लैस ड्रोन के हमले में एक दंपति और उनका 18 महीने का बच्चा घायल हो गया. Police मुख्यालय के आसपास स्थित 60 से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचा. कुछ मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं.

नॉर्टे दे सांतांदेर प्रांत के सुरक्षा सचिव जॉर्ज क्विंटेरो के अनुसार, ड्रोन हमले का निशाना Police विभाग का मुख्यालय था. हालांकि, Police के सिग्नल जाम करने वाले उपकरणों की वजह से ड्रोन अपने निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके और आसपास के रिहायशी इलाकों में विस्फोट हो गया. कुछ ड्रोन Police परिसर के भीतर तक पहुंचने में सफल रहे, लेकिन वहां सीमित नुकसान हुआ.

अधिकारियों ने इस हमले के लिए तत्काल किसी संगठन को जिम्मेदार नहीं ठहराया है. हालांकि, क्षेत्र में सक्रिय गुरिल्ला संगठन ईएलएन पहले भी ड्रोन हमलों में शामिल रहा है. संगठन की गतिविधियां कोका की खेती और मादक पदार्थों की तस्करी के लिए चर्चित कैटाटुम्बो क्षेत्र में भी फैली हुई हैं. इसी Police प्रतिष्ठान पर अगस्त में देसी मोर्टार से हमला किया गया था, जिसमें सात Policeकर्मी घायल हुए थे.

इसके अलावा, सेसर प्रांत के कुरुमानी शहर में Police थाने को निशाना बनाकर ड्रोन से हमला किया गया. इसमें एक महिला Police अधिकारी घायल हुई और Police प्रतिष्ठान को नुकसान पहुंचा.

President एबेलार्डो दे ला एस्प्रिएला ने इन हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “आतंकवाद के सामने Government पीछे नहीं हटेगी.” उन्होंने प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता देने और क्षतिग्रस्त मकानों तथा Governmentी बुनियादी ढांचे की मरम्मत के लिए व्यापक राहत योजना तैयार करने की बात कही है.

President ने कहा, “Government पीड़ितों को अकेला नहीं छोड़ेगी और हमलों के जिम्मेदार लोगों को कानून के दायरे में लाकर न्याय के कठघरे में खड़ा किया जाएगा.”

President दे ला एस्प्रिएला ने संगठित अपराध और अवैध सशस्त्र संगठनों के खिलाफ सख्त सैन्य कार्रवाई की नीति अपनाई है. अक्टूबर में उन्होंने कुकुटा और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाने का आदेश दिया था. Government का उद्देश्य इन क्षेत्रों में नियंत्रण मजबूत करना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

हालांकि, सैन्य कार्रवाई के बावजूद गुरिल्ला संगठनों की ओर से ड्रोन, विस्फोटकों और देसी हथियारों के इस्तेमाल में बढ़ोतरी हुई है. अपेक्षाकृत कम लागत और आसानी से उपलब्ध तकनीक के कारण विस्फोटकों से लैस ड्रोन सुरक्षा बलों के लिए नई चुनौती बनते जा रहे हैं.

–

केआर/

Share