Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बाजार,व्यापार

भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, बैंकिंग और आईटी में तेजी

भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, बैंकिंग और आईटी में तेजी

Mumbai , 25 नवंबर . भारतीय शेयर बाजार Wednesday के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला. सुबह 9:17 सेंसेक्स 1,385 अंक या 1.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,821 और निफ्टी 369 अंक या 1.46 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,719 पर बंद हुआ.

शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व बैंकिंग शेयर कर रहे थे. निफ्टी बैंक 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था. इसके अलावा, निफ्टी आईटी, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी फार्मा हरे निशान में थे. केवल निफ्टी मेटल और निफ्टी मीडिया लाल निशान में थे.

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी जा रही है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 491 अंक या 0.80 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,894 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 35 अंक या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,351 पर था.

सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक,ट्रेंट, इंडिगो, टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, आईटीसी, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, एचयूएल, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और अदाणी पोर्ट्स गेनर्स थे. टाटा स्टील, एमएंडएम, टाइटन, पावर ग्रिड और सन फार्मा लूजर्स थे.

जानकारों ने कहा कि वैश्विक इक्विटी बाजारों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसका मुख्य कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े ट्रेड में होने वाले बदलाव हैं. जब नैस्डैक नीचे जाता है, तो दक्षिण कोरिया, ताइवान और जापान जैसे एआई केंद्रित बाजार भी नीचे गिर जाते हैं और जब नैस्डैक में सुधार आता है, तो ये बाजार भी वापस संभल जाते हैं. डेरिवेटिव्स ट्रेड बाजार में आने वाली गिरावट और तेजी को और बढ़ा देता है, जैसा कि पिछले Monday को India में भी देखने को मिला था.

उन्होंने आगे कहा कि निवेशकों को इस तरह के अत्यधिक सट्टेबाजी वाले ट्रेड से जुड़े उतार-चढ़ाव और शोर-शराबे पर ध्यान नहीं देना चाहिए, बल्कि फंडामेंटल्स पर फोकस करना चाहिए. फंडामेंटल्स के नजरिए से, भारतीय बाजार काफी मजबूत दिखाई देता है. India के प्रति विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के रुख में आया बड़ा बदलाव इस महीने अब तक हुए 13.2 अरब डॉलर के रिकॉर्ड निवेश से साफ झलकता है.

–

एबीएस

Share