Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
पर्यावरण,राष्ट्रीय

चक्रवात अर्नब को लेकर एपीएसडीएमए ने जारी की चेतावनी, आंध्र प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

चक्रवात अर्नब को लेकर एपीएसडीएमए ने जारी की चेतावनी, आंध्र प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

अमरावती, 28 अक्टूबर . आंध्र प्रदेश में चक्रवात अर्नब की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी है. आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने 28 अक्टूबर को सुबह 3 बजे अपडेट जारी किया है.

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन के अनुसार, चक्रवात का केंद्र नरसापुर से लगभग 30 किमी, यनम से 55 किमी, काकीनाडा से 70 किमी और मछलीपट्टनम से 90 किमी दूर स्थित है.

विभाग ने बताया कि काकीनाडा, कोनसीमा और पश्चिमी गोदावरी जिलों में 125-135 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं.

वहीं, पोलावरम, काकीनाडा, कोनसीमा और पूर्वी गोदावरी जिलों में भारी बारिश की संभावना है. पश्चिमी गोदावरी, एलुरु, एनटीआर और कृष्णा जिलों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है.

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) की ओर से अक्टूबर महीने के लिए जारी साइक्लोन स्क्रॉलिंग में भी यही जानकारी दोहराई गई है कि लैंडफॉल की प्रक्रिया लगातार जारी है और तूफान का केंद्र नरसापुर से 30 किमी, यनम से 55 किमी, काकीनाडा से 70 किमी और मछलीपट्टनम से 90 किमी दूर स्थित है.

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है. आपदा प्रबंधन टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

बता दें कि चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने Wednesday तड़के आंध्र प्रदेश और यनम के तट पर दस्तक देना शुरू कर दिया. India मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, लैंडफॉल के दौरान अधिकतम हवा की गति 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जबकि तेज झोंकों की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची.

आईएमडी के अनुसार, तूफान के शुरू में धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और फिर उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ने की उम्मीद है.

पिछले 3 घंटों में यह 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है. Wednesday सुबह 2:30 बजे यह सिस्टम आंध्र प्रदेश तट के करीब, 16.4 डिग्री उत्तर अक्षांश और 82.0 डिग्री पूर्व देशांतर के पास केंद्रित था.

–

वीकेयू/एएस

Share