लॉस एंजिलिस मेयर चुनाव: नित्या रमन की राह में तीन चुनौतियां

लॉस एंजिलिस, 28 अक्टूबर . लॉस एंजिलिस मेयर पद चुनाव से पहले भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवार नित्या रमन को तीन मोर्चों पर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. तीन नवंबर को होने वाले चुनाव में रमन मौजूदा मेयर करेन बैस को चुनौती दे रही हैं.
इजरायल मुद्दे पर डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट्स ऑफ अमेरिका (डीएसए) के राष्ट्रीय नेतृत्व से मतभेद, प्रतिद्वंद्वी करेन बैस को अरबपति कारोबारी रिक कारुसो का समर्थन और उनकी आवाज की नकल करने वाले एआई-जनित संदेश को लेकर विवाद ने चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है.
इस बीच, वर्ष 2022 में बैस से चुनाव हार चुके अरबपति रियल एस्टेट कारोबारी रिक कारुसो ने Monday को बैस का समर्थन करने की घोषणा की. उन्होंने social media मंच एक्स पर जारी वीडियो में कहा, “लॉस एंजिलिस के भविष्य के लिए मुझे अतीत को पीछे छोड़ना होगा और मैं बैस को वोट दूंगा.”
सितंबर में जारी बर्कले आईजीएस और लॉस एंजिलिस टाइम्स के सर्वेक्षण में रमन को 39 प्रतिशत और बैस को 28 प्रतिशत समर्थन मिला था, जबकि 33 प्रतिशत मतदाता अनिर्णीत थे. मैनहट्टन इंस्टीट्यूट के एक अन्य सर्वेक्षण में भी रमन 38 प्रतिशत के मुकाबले 32 प्रतिशत से आगे बताई गई थीं.
कारुसो ने रमन के संदर्भ में कहा, ” मामला केवल विचारधारा का नहीं, बल्कि काम करने की क्षमता का भी है.”
फॉक्स 11 से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका फैसला रमन के खिलाफ वोट देने के बजाय बैस के पक्ष में मतदान करने का है. बैस ने उनके समर्थन पर खुशी जताई. बैस ने कहा, “उनका समर्थन पाकर सम्मान महसूस हुआ”.
वहीं, रमन के चुनाव अभियान ने लॉस एंजिलिस काउंटी की सुपरवाइजर लिंडसे होर्वाथ के पहले के समर्थन का हवाला दिया.
रमन के अभियान ने इसी दिन कैलिफोर्निया फेयर पॉलिटिकल प्रैक्टिसेज कमीशन और लॉस एंजिलिस सिटी एथिक्स कमीशन में शिकायतें दर्ज कराईं. शिकायतें बैस का समर्थन करने वाले सुपर पीएसी ‘थ्राइव एलए’ की ओर से प्रचारित एक फोन नंबर से जुड़ी हैं. इस नंबर को ‘नित्या रमन रियल्टी’ के नाम से प्रचारित किया गया, लेकिन फोन करने पर एआई से तैयार आवाज सुनाई देती है, जो रमन की तरह बोलते हुए उनके चुनावी वादों का मजाक उड़ाती है.
फॉक्स 11 के अनुसार, नंबर पर फोन करने पर आवाज आती है, “मैं रमन के चुनावी वादों की तरह ही काल्पनिक हूं.”
रमन की टीम ने आरोप लगाया कि यह मामला चुनाव के दौरान भ्रामक सामग्री और एआई के इस्तेमाल से जुड़े खुलासे संबंधी कानूनों का उल्लंघन करता है.
रमन के अभियान की प्रवक्ता लिज गार्सिया ने आरोप लगाया, “बैस के रूढ़िवादी समर्थक रमन की आवाज की नकल कर उनके नाम से मनगढ़ंत बातें फैला रहे हैं और इसके लिए धन देने वालों की पहचान छिपा रहे हैं.”
थ्राइव एलए की कार्यकारी निदेशक एना दहान ने इस कदम का बचाव करते हुए कहा, ” Political व्यंग्य और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए एआई का इस्तेमाल किया गया है. कोई भी इसे वास्तविक इंसानी आवाज नहीं मानेगा.”
रमन को डीएसए के भीतर भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. संगठन की लॉस एंजिलिस शाखा ने 937 मतों के समर्थन और 484 मतों के विरोध के साथ उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया था, जबकि 52 सदस्य मतदान से दूर रहे थे. हालांकि, इजरायल के खिलाफ बहिष्कार, विनिवेश और प्रतिबंध (बीडीएस) आंदोलन पर रमन के रुख को लेकर संगठन का राष्ट्रीय नेतृत्व समर्थन वापस लेने पर विचार कर रहा है.
लॉस एंजिलिस टाइम्स के मुताबिक, डीएसए की राष्ट्रीय Political समिति के Monday को मंजूर प्रस्तावों के तहत रमन के साथ 31 अक्टूबर को बैठक आयोजित करने की योजना है. इस बैठक में “बीडीएस आंदोलन पर उनके रुख का आकलन किया जाएगा.” यदि वह स्पष्ट और बिना किसी शर्त के प्रतिबद्धता नहीं जताती हैं, तो उनके समर्थन को वापस लेने पर मतदान किया जा सकता है.
प्रस्ताव में यह भी कहा गया, “यदि रमन एक जनवरी तक बीडीएस का समर्थन करने और लॉस एंजिलिस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एलएएक्स) से हथियारों की खेप भेजे जाने की निंदा करने की स्थिति स्पष्ट नहीं करतीं, तो उन्हें संगठन से निष्कासित करने के लिए मतदान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.”
डीएसए की लॉस एंजिलिस शाखा की सह-अध्यक्ष लेस्ली चांग ने राष्ट्रीय समिति के फैसले पर निराशा जताते हुए कहा कि सदस्यों ने उनके द्वारा भेजी गई सामग्री पढ़े बिना प्रस्ताव पारित किए.
नगर परिषद सदस्य रमन ने अपनी स्वतंत्र Political पहचान पर जोर देते हुए अपनी राजनीति को ‘सीवर सोशलिज्म’ और ‘गड्ढों की राजनीति’ जैसे शब्दों में व्यक्त किया है. उनका कहना है कि उनकी प्राथमिकता Government को आम लोगों के लिए प्रभावी ढंग से काम करने वाली व्यवस्था बनाना है.
India में जन्मीं रमन बचपन में अमेरिका चली गई थीं. यदि वह तीन नवंबर का चुनाव जीतती हैं, तो लॉस एंजिलिस की पहली भारतीय-अमेरिकी मेयर बनेंगी.
–
केआर/


