Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

केरल : पीएससी विवाद को लेकर भाजपा का कांग्रेस सरकार पर हमला, गवर्नर से मिले राजीव चंद्रशेखर

केरल : पीएससी विवाद को लेकर भाजपा का कांग्रेस Government पर हमला, गवर्नर से मिले राजीव चंद्रशेखर

तिरुवनंतपुरम, 29 अक्टूबर . केरल लोक सेवा आयोग (पीएससी) में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर Political घमासान तेज हो गया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने Thursday को केरल के Governor ओमप्रकाश माथुर से मुलाकात कर इस पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग की. उनके साथ भाजपा के तीन विधायक, युवा मोर्चा के प्रतिनिधि और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी मौजूद रहे.

Governor से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राज्य की वी.डी. सतीशन Government पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इन दिनों देशभर में घूम-घूम कर ‘छात्रों की गूंज’ की बात कर रहे हैं, लेकिन उन्हें केरल के छात्रों की आवाज सुननी चाहिए. केरल में छात्रों की गूंज का असली प्रतिनिधित्व वे पीएससी रैंक होल्डर और छात्र कर रहे हैं, जिन्हें पिछले 150 दिनों से वी.डी. सतीशन की Government न्याय देने से इनकार कर रही है.

चंद्रशेखर ने कहा, “केरल में यह कांग्रेस की Government है, यह राहुल गांधी की कांग्रेस Government है. एक तरफ राहुल गांधी देशभर में छात्रों के असंतोष को लेकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अपनी ही Government में पीएससी में हो रहे भ्रष्टाचार और छात्रों के साथ हो रहे अन्याय पर आंखें मूंदे हुए हैं.”

उन्होंने आरोप लगाया कि वी.डी. सतीशन Government पिछले 150 दिनों से सत्ता में है लेकिन इस पूरे मामले में उसने कोई ठोस कदम नहीं उठाया. पीएससी रैंक होल्डरों का आंदोलन इस Government के बनने से पहले से चल रहा है, फिर भी Chief Minister ने इसे गंभीरता से नहीं लिया.

राजीव चंद्रशेखर ने कहा, “Governor ने जब युवा मोर्चा की शिकायत पर अनुच्छेद 317 के तहत President को सिफारिश भेजी, तब जाकर पिछले 48 घंटों में केरल Government हरकत में आई है और पीएससी चेयरमैन से पूछताछ कर रही है. यह इस बात का सबसे बड़ा सबूत है कि कांग्रेस पार्टी युवाओं को लेकर कितनी गंभीर है.”

उन्होंने कहा कि अगर किसी को पाखंड और धोखेबाज राजनीति देखनी है तो वह केरल आकर देखे. यहां रोजाना युवा इस राजनीति का शिकार हो रहे हैं.

वी.डी. सतीशन द्वारा पिछली Government को जिम्मेदार ठहराने पर भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि सतीसन ने पांच गारंटियों और नए केरल का सपना दिखाकर जनता से वोट लिया था. विधानसभा के पहले सत्र में उन्होंने कहा था कि वह ऐसा केरल बनाएंगे जहां युवाओं को अवसर मिलेंगे लेकिन आज वही युवा सचिवालय के सामने सिर मुंडवाकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हैं.

चंद्रशेखर ने पूछा, “क्या ये प्रदर्शनकारी छात्र केरल के बच्चे नहीं हैं? 150 दिन में Government कुछ नहीं कर पाई और अब पूर्व सीएम पिनाराई विजयन को दोष दे रही है. अगर पिछली Government दोषी थी तो पीएससी चेयरमैन के खिलाफ जांच के आदेश क्यों नहीं दिए गए? हाईकोर्ट को क्यों कहना पड़ा कि क्या सीपीएम और कांग्रेस के बीच कोई मिलीभगत है?”

उन्होंने अंत में कहा कि वी.डी. सतीशन को दूसरा राहुल गांधी बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. उनकी अभी थोड़ी-बहुत साख बची है जबकि राहुल गांधी अपनी साख खो चुके हैं. अगर सतीशन भी बहाने बनाते रहे तो वह भी अपनी पूरी विश्वसनीयता खो देंगे.

–

पीआईएम/पीएम

Share