यूपी भाजपा अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साहित, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनेगा रोडमैप

Lucknow, 29 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी Lucknow दौरे और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों ने कहा है कि इस बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करने और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप बनाने पर चर्चा की जाएगी.
भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल ने अमित शाह के दौरे को लेकर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह के आगमन से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा. खासतौर पर नए पदाधिकारियों और नई टीम को उनसे सीखने का अवसर मिलेगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि अमित शाह के दौरे से राज्य और संगठन के लिए नए विचार सामने आएंगे, जिन पर चर्चा करके आगे की रणनीति तैयार की जाएगी.
भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि 30 तारीख को पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे. अमित शाह के दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है.
शुक्ला ने कहा कि कार्यसमिति की बैठक से पहले प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जा रही है. इसमें आगामी कार्यसमिति की बैठक का एजेंडा तय करने के साथ ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी.
उन्होंने कहा कि कार्यसमिति की बैठक के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं तक महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाया जाएगा और संगठन की आगामी गतिविधियों की दिशा तय की जाएगी.
उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाएगा. आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत हासिल कर एक बार फिर प्रदेश में Government बनाएगी.
एमएलसी चुनाव के परिणामों पर BJP MP राम प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी ने चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है और 2027 के विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज करेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा के पास पहले भी इतनी ही सीटें थीं और उस समय भी पार्टी की Government बनी थी. उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की Government बनेगी.
राम प्रताप सिंह ने प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को कार्यसमिति से पहले की नियमित प्रक्रिया बताया. उन्होंने कहा कि ऐसी बैठकें हर बार प्रदेश कार्यसमिति से पहले आयोजित की जाती हैं. इनमें बैठक की योजना, प्रस्तावों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा होती है. उन्होंने बताया कि अमित शाह कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद प्रस्ताव रखे जाएंगे और बैठक का समापन होगा.
BJP MP प्रियंका सिंह रावत ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर कहा कि इसमें राज्य और केंद्र के अतिथि शामिल होंगे. उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी को अमित शाह का मार्गदर्शन प्राप्त होगा.
उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए मिलने वाले निर्देशों के अनुसार बूथ, मंडल और शक्ति केंद्रों को और मजबूत किया जाएगा. उनके मुताबिक, संगठन की मजबूती पार्टी की चुनावी तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है.
एमएलसी चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका सिंह रावत ने कहा कि चुनाव में जीत और हार दोनों संभावित परिणाम हैं. पार्टी कार्यकर्ता पहले भी मजबूती से डटे रहे हैं और आगे भी संगठन के लिए काम करते रहेंगे.
उन्होंने कहा कि कुछ सीटों पर भाजपा को जीत मिली है, जबकि अन्य दलों ने भी एक-दो सीटें जीती हैं. यह चुनावी प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा है. उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीति को केवल सत्ता हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का एक रूप मानती है. इसी भावना के साथ पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के सिद्धांत पर काम करती है.
–
एसएके/वीसी


