Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सिनेमा,मनोरंजन

ओलिविया कोलमैन ने बताया अपनी शादी का राज, बोलीं- एक-दूसरे के प्रति दयालु रहें

ओलिविया कोलमैन ने बताया अपनी शादी का राज, बोलीं एक दूसरे के प्रति दयालु रहें

ओलिविया कोलमैन ने बताया अपनी शादी का राज, बोलीं- एक-दूसरे के प्रति दयालु रहें

लॉस एंजेलिस, 29 अक्टूबर . हॉलीवुड Actress ओलिविया कोलमैन ने निर्माता एड सिंक्लेयर के साथ अपनी लंबी शादी का राज साझा किया है. Actress का कहना है कि रिश्ते को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखने के लिए एक-दूसरे के प्रति दयालु रहना और सही समय पर शांत तरीके से अपनी बात रखना जरूरी है.

ओलिविया और एड ने अगस्त 2001 में शादी की थी. दोनों की मुलाकात 1990 के दशक में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में हुई थी. उस समय वे एलन आयकबॉर्न के नाटक ‘टेबल मैनर्स’ के एक प्रोडक्शन पर साथ काम कर रहे थे. यह प्रोडक्शन कैम्ब्रिज फुटलाइट्स से जुड़ा था, जो छात्रों की स्केच कॉमेडी सोसाइटी है.

Actress ने अपनी और अलेक्जेंडर स्कार्सगार्ड की नई फिल्म ‘विकर’ के बारे में बातचीत के दौरान टिकटॉक पर चर्चित कपल बेनेडिक्ट और हन्ना टाउनसेंड से भी बात की. शादी के चार साल पूरे कर चुके इस कपल ने 52 वर्षीय ओलिविया से पूछा कि वे भी उनकी तरह शादी के 25 साल कैसे पूरे कर सकते हैं.

इस पर ओलिविया ने कहा, “एक-दूसरे के प्रति दयालु रहें. हमने वर्षों के दौरान यह सीखा है कि कुछ बातों को लेकर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए. मैंने एक ऐसे व्यक्ति को सुना था, जिसकी शादी को लगभग 50 साल हो चुके थे. उन्होंने कहा था कि कभी-कभी वे बातें भी मायने रखती हैं, जो आप नहीं कहते.”

उन्होंने आगे कहा कि यह सलाह समझदारी भरी है, हालांकि हर कोई इससे सहमत नहीं होगा. इसलिए किसी मुद्दे को उठाने के लिए सही समय का इंतजार करना चाहिए और अपनी बात अच्छे तरीके से रखनी चाहिए.

‘द क्राउन’ में अपने अभिनय के लिए मशहूर ओलिविया ने बताया कि वह और उनके पति आमतौर पर बहस नहीं करते. उन्होंने कहा, “मुझे टकराव पसंद नहीं है और मेरे पति भी ऐसे ही हैं. लेकिन हमने वर्षों में यह सीखा है कि किसी बात से परेशानी हुई हो, तो उसके बारे में शांत तरीके से बात करनी चाहिए.”

Actress ने उदाहरण देते हुए कहा कि वे अपने पति से कह सकती हैं, “Tuesday को जो हुआ था, क्या हम उसके बारे में बात कर सकते हैं?” उनके मुताबिक, किसी मुद्दे पर बातचीत करने के लिए शांत और सहज समय चुनना बेहतर रहता है.

उन्होंने कहा कि कई बार बातचीत शुरू करने पर सामने वाला पूछता है कि आखिर किस बात की चर्चा हो रही है, क्योंकि संभव है कि दोनों में से किसी ने उस घटना पर ध्यान ही न दिया हो. लेकिन यदि किसी एक व्यक्ति को उससे ठेस पहुंची है, तो उस मुद्दे पर बातचीत करके उसे सुलझाना जरूरी है.

ओलिविया ने यह भी कहा कि कुछ लोगों के लिए किसी घटना के तुरंत बाद, भावनाओं के बीच बातचीत करना कारगर हो सकता है, लेकिन उनके लिए यह तरीका काम नहीं करता.

ओलिविया की यह सलाह उनकी उस टिप्पणी के कुछ महीने बाद आई है, जिसमें उन्होंने खुद को नॉन-बाइनरी महसूस करने और अपने पति से खुद को हमेशा “गे पुरुष” के रूप में वर्णित करने की बात कही थी.

–

डीएससी

Share