Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

देवास शराब कांड से कांग्रेस प्रवक्ता के बेटे का नाता : विश्वास सारंग

देवास शराब कांड से कांग्रेस प्रवक्ता के बेटे का नाता : विश्वास सारंग

Bhopal , 29 अक्टूबर . Madhya Pradesh Government के मंत्री विश्वास सारंग ने देवास शराब कांड को लेकर कांग्रेस पर पड़ा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया है कि देवास कांड से सीधा नाता कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे अमन कासलीवाल का है.

संवाददाताओं से बातचीत करते हुए विश्वास सारंग ने कहा कि देवास कांड को लेकर हो रही Police की जांच में दूध का दूध और पानी का पानी साफ हो गया है. इस कांड से कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे अमन कासलीवाल का सीधा-सीधा जुड़ाव सामने आया है. उन्होंने कहा है कि देवास शराब कांड में जो मुख्य आरोपी अज्जू राठौर और गोविंद हैं, उन्होंने स्पष्ट रूप से अमन कासलीवाल से ही थिनर का ड्रम खरीदा है. ये हम नहीं कह रहे, ये जांच में सामने आया है और आरोपी ने स्वीकार भी किया है.

कासलीवाल परिवार का पहले से ही जहरीली शराब बनाने और शराब से जुड़े मामलों में संबंध रहा है. मंत्री सारंग का आरोप है कि अमन कासलीवाल ने एक पूरा रैकेट बनाया था, जिसके सरगना वो स्वयं थे. मामला सामने आए 24 घंटे से ज्यादा हो गए, अभी तक कांग्रेस ने आनंद कासलीवाल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. आज भी वो कांग्रेस के प्रवक्ता हैं और जीतू पटवारी के साथ घूम रहे हैं.

उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के धरने-प्रदर्शन में टेंट, लाइट, माइक, कांग्रेस कार्यालय का बिजली बिल, कर्मचारियों की तनख्वाह सब आनंद और अमन कासलीवाल ही स्पॉन्सर करते थे. क्या वो पैसा जहरीली और नकली शराब के व्यापार से अर्जित किया जाता था? ये भी जांच का विषय है. जितने भी इस कांड के कारण प्रताड़ित हुए हैं, उनकी प्रताड़ना का कारण केवल और केवल कांग्रेस पार्टी है.

दरअसल पिछले दिनों देवास में लगभग 20 दिन में 13 लोगों की मौत का मामला सामने आया था और इसमें कहा गया था कि यह मौतें शराब से पीने के कारण हुई है . इस मामले में Government ने बड़ा एक्शन लिया था. वहां के कलेक्टर और Police अधीक्षक को हटा दिया गया है. इसके साथ ही कई कर्मचारी निलंबित भी किए गए हैं.

–

एसएनपी/पीएम

Share