Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

उमेश पाटिल बने एनसीपी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता, जीशान सिद्दीकी बने मुंबई इकाई के क्षेत्रीय अध्यक्ष

उमेश पाटिल बने एनसीपी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता, जीशान सिद्दीकी बने Mumbai  इकाई के क्षेत्रीय अध्यक्ष

Mumbai , 28 अक्टूबर . राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है. उमेश पाटिल को पार्टी का राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है जबकि पार्टी एमएलसी जीशान सिद्दीकी को Mumbai क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

जीशान सिद्दीकी जो 2024 के विधानसभा चुनाव में बांद्रा पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से हार गए थे, दिवंगत वरिष्ठ राजनेता बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं. एनसीपी नेतृत्व ने पूरा भरोसा जताया है कि जीशान सिद्दीकी के मार्गदर्शन, ऊर्जा और समर्पण से Mumbai में पार्टी संगठन काफी मजबूत, अधिक प्रभावी और पूरी तरह से जन-केंद्रित बनेगा.

पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा अजित पवार ने इस संबंध में नियुक्ति पत्र जारी किया है. पत्र में उन्होंने लिखा है कि अजित पवार के विचारों और आदर्शों की विरासत, उनकी जनसेवा की परंपरा और आम लोगों के प्रति प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उमेश पाटिल को यह जिम्मेदारी दी जा रही है. सुनेत्रा पवार ने उम्मीद जताई है कि उमेश पाटिल पूरी निष्ठा, उत्साह और समर्पण के साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे. उन्होंने अपनी शुभकामनाएं भी दी हैं.

बता दें कि सुनेत्रा पवार 31 जनवरी 2026 को Maharashtra की पहली महिला डिप्टी सीएम बनीं. उनके पति और तत्कालीन उपChief Minister अजित पवार का 28 जनवरी को विमान हादसे में निधन हो गया था.

अजीत पवार के निधन के बाद खाली हुए पद और Political निरंतरता को बनाए रखने के लिए 31 जनवरी को एनसीपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक में सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया. इसके बाद उन्हें Maharashtra Government में उपChief Minister पद की शपथ दिलाई गई.

अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी Maharashtra में सत्ताधारी महायुति गठबंधन का हिस्सा है. इस गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना भी शामिल है. राष्ट्रीय स्तर पर यह पार्टी एनडीए का हिस्सा है.

उमेश पाटिल की नियुक्ति को पार्टी के संचार और मीडिया रणनीति को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. पार्टी सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में संगठन में और भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं. सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में पार्टी अब अजित पवार की विरासत को आगे ले जाने की कोशिश में है और इसी कड़ी में अनुभवी और सक्रिय नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी जा रही हैं.

–

वीकेयू/पीएम

Share