Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

सैयामी खेर की अपकमिंग फिल्म का रूस कनेक्शन, बोलीं-भाषा की दीवार लांघना मजेदार था

सैयामी खेर की अपकमिंग फिल्म का रूस कनेक्शन, बोलीं भाषा की दीवार लांघना मजेदार था

सैयामी खेर की अपकमिंग फिल्म का रूस कनेक्शन, बोलीं-भाषा की दीवार लांघना मजेदार था

Mumbai , 28 अक्टूबर . Actress सैयामी खेर अपनी अपकमिंग इंडो-रशियन ड्रामा फिल्म से इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रही हैं. Actress का मानना है कि अलग-अलग संस्कृतियों के साथ काम करने से कहानी कहने का एक अलग नजरिया मिलता है.

अपने अनुभव को शेयर करते हुए सैयामी खेर ने कहा, “यह मेरे लिए बिल्कुल अलग और नया अनुभव था. पूरी तरह से विदेशी क्रू के साथ काम करना मजेदार अनुभवों में से एक था. हमने रूस में शूटिंग की और यह पहली बार था जब मैं वहां गई थी.”

Actress ने मॉस्को की तारीफ करते हुए बताया कि वहां पर काम करने का अनुभव India के मुकाबले अलग था. उन्होंने कहा, “फिल्म का पूरा अनुभव शानदार रहा. वहां काम करने का माहौल मेरे अब तक के अनुभव से काफी अलग था और मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत मजा आया. मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में ऐसे कई और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनूंगी.”

उन्होंने कहा, “भाषा और सीमाओं से परे जाकर काम करना बहुत मजेदार होता है. अलग-अलग संस्कृतियों के साथ काम करने से कहानी कहने का एक अलग नजरिया मिलता है और आपको उन लोगों से सीखने का मौका मिलता है जो अपने-अपने अनोखे अंदाज में सिनेमा को देखते हैं. यह एक शानदार अवसर था जिसका हिस्सा बनकर मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं. हालांकि अभी फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी देना जल्दबाजी होगी लेकिन यह एक ड्रामा फिल्म है जिसके केंद्र में एक मजबूत महिला किरदार है.”

कार्तिना एंटरटेनमेंट, व्हाइट नाइट फिल्म्स और विश मीडिया द्वारा निर्मित यह फिल्म एक क्रॉस-कल्चरल सहयोग है, जो एक दमदार ड्रामा के जरिए सिनेमा की सार्वभौमिक भाषा को दर्शाती है. फिल्म का निर्देशन निर्देशक मैक्सिम कुजनेत्सोव कर रहे हैं.

सैयामी पिछली बार बड़े पर्दे पर क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ में नजर आई थीं, जिसे प्रियदर्शन ने लिखा और निर्देशित किया था. यह प्रियदर्शन की ही 2016 की मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ की रीमेक है और इसमें अक्षय कुमार, सैफ अली खान, बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर मुख्य भूमिका में हैं जबकि मोहनलाल कैमियो में नजर आए हैं. ‘हैवान’ 18 साल बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान के रीयूनियन वाली फिल्म थी, इससे पहले दोनों ने करीना कपूर खान स्टारर ‘टशन’ में साथ काम किया था.

–

एनएस/पीएम

Share