गुजरात में पशुपालन और डेयरी क्षेत्र को मिलेगी नई गति, बनासकांठा में रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

New Delhi, 29 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi ने Thursday को कहा कि Gujarat के बनासकांठा जिले में स्थापित किया जा रहा नया गोवंश प्रजनन एवं अनुसंधान केंद्र दूध उत्पादन बढ़ाने, स्वदेशी पशु नस्लों को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने में मदद करेगा. Prime Minister Friday को इस केंद्र का उद्घाटन करेंगे.
Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बनासकांठा के भिलड़ी में 127 एकड़ में स्थापित India बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (बीबीबीआरसी) यह दिखाएगा कि विज्ञान और नवाचार के जरिए पशुपालन को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है और डेयरी किसानों को किस तरह लाभ पहुंचाया जा सकता है.
उन्होंने कहा, “India के पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में अगली बड़ी छलांग कैसी होगी? यह जानने के लिए Gujarat के बनासकांठा आइए.” Prime Minister ने इस केंद्र की शुरुआत 30 अक्टूबर को किए जाने की जानकारी दी.
पीएम मोदी ने कहा कि इस केंद्र से प्रति पशु अधिक दूध उत्पादन, बेहतर नस्लों और किसानों की अधिक आय जैसे लाभ मिलेंगे. इसके साथ ही कांकरेज जैसी स्वदेशी गोवंश नस्लों के संरक्षण में भी मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि इससे देशभर के डेयरी किसानों को लाभ होगा.
Prime Minister कार्यालय के अनुसार, यह केंद्र गोवंश प्रजनन, आनुवंशिक सुधार और आधुनिक प्रजनन तकनीकों पर केंद्रित एक उन्नत उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है. इससे नस्ल सुधार की प्रक्रिया में 10 से 20 गुना तक तेजी आने की उम्मीद है. यह कांकरेज नस्ल के लिए समर्पित देश का अपनी तरह का पहला केंद्र होगा.
Prime Minister मोदी Friday सुबह करीब 9.30 बजे बनासकांठा में केंद्र के पशु फार्म और भ्रूण स्थानांतरण प्रौद्योगिकी-इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (ईटी-आईवीएफ) प्रयोगशाला का दौरा करेंगे. इसके बाद वह 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं के तहत इस अनुसंधान केंद्र को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
Gujarat में पहले से विकसित डेयरी सहकारी नेटवर्क के बीच बनासकांठा स्थित बनास डेयरी क्षेत्र की दुग्ध अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. पशुओं की आनुवंशिक गुणवत्ता में सुधार और आधुनिक प्रजनन तकनीकों के इस्तेमाल से उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिल सकती है. हालांकि, इसका वास्तविक लाभ किसानों तक पहुंचना इन तकनीकों को अपनाने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर निर्भर करेगा.
Prime Minister अपने दौरे के दौरान बनास डेयरी के दो बायो-सीएनजी संयंत्रों की आधारशिला भी रखेंगे. ये संयंत्र थराद और राधनपुर में स्थापित किए जाएंगे. इनमें से एक प्रतिदिन 75 मीट्रिक टन और दूसरा 100 मीट्रिक टन गोबर के प्रसंस्करण की क्षमता वाला होगा. इन परियोजनाओं के जरिए डेयरी गतिविधियों को स्वच्छ ईंधन उत्पादन से जोड़ने की योजना है.
बनासकांठा में Prime Minister जिन अन्य परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, उनमें Ahmedabad मेट्रो का एयरपोर्ट और गिफ्ट सिटी की ओर विस्तार, Ahmedabad-मेहसाणा सड़क को चार लेन से बढ़ाकर आठ लेन करना और बच्चों के अनुकूल नए आंगनवाड़ी केंद्र शामिल हैं. इसके अलावा, Prime Minister कृषि अवसंरचना कोष के तहत 521 परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और दो ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे.
Prime Minister मोदी का Gujarat दौरा 30 और 31 अक्टूबर को होगा. इस दौरान वह पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे, जिसके तहत करीब 19,000 करोड़ रुपये वितरित किए जाने हैं. दौरे के दौरान Prime Minister सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भी हिस्सा लेंगे.
–
डीएससी


