Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
पर्यावरण,राष्ट्रीय

चक्रवात ‘अर्नब’ का झारखंड पर पड़ेगा बड़ा असर, 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट

चक्रवात ‘अर्नब’ का झारखंड पर पड़ेगा बड़ा असर, 28 29 अक्टूबर को भारी बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट

चक्रवात ‘अर्नब’ का Jharkhand पर पड़ेगा बड़ा असर, 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट

रांची, 27 अक्टूबर . बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए शक्तिशाली चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से Jharkhand के मौसम में अचानक भारी बदलाव के आसार हैं. मौसम विभाग ने इसके मद्देनजर राज्यभर में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है. इस तूफान के बाहरी प्रभाव (आउटर बैंड) के कारण Jharkhand में 28 से 30 अक्टूबर के दौरान मूसलाधार बारिश, तेज आंधी और भयंकर वज्रपात की आशंका जताई गई है. संभावित खतरे को देखते हुए राज्य प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गए हैं.

मौसम केंद्र रांची के अनुसार, चक्रवात के असर से राज्य में मौसम का मिजाज तीन चरणों में बिगड़ेगा. 27 अक्टूबर से ही गोड्डा, देवघर, दुमका, रांची, धनबाद और बोकारो समेत 16 जिलों में येलो अलर्ट के तहत आसमान में घने बादल छाने और हल्की बारिश की शुरुआत होने की संभावना है. इसके बाद 28 और 29 अक्टूबर को और अधिक गंभीर रूप ले लेगा. इन दो दिनों के लिए राजधानी रांची, हजारीबाग, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां समेत अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

30 अक्टूबर को भी पश्चिमी और मध्य Jharkhand में इसका असर बना रहेगा, जबकि 31 अक्टूबर से मौसम के धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है. आपदा की इस स्थिति से निपटने के लिए राज्य Government और जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. रांची के उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री सहित विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों ने नगर निगम, Police, बिजली और स्वास्थ्य विभागों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा कर दिशानिर्देश जारी किए हैं. बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए 28 और 29 अक्टूबर को कई प्रभावित जिलों में स्कूलों को बंद रखने का निर्णय स्थानीय समीक्षा के आधार पर लिया जा सकता है.

प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. रांची समेत प्रमुख शहरों के निचले इलाकों, जलजमाव वाले हॉटस्पॉट और बड़े नालों की चौबीसों घंटे मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में कच्चे मकानों या झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित राहत शिविरों में शिफ्ट किया जा सके. राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात बाधित न हो, इसके लिए प्रमुख मार्गों पर क्रेन और भारी मशीनरी को स्टैंडबाय पर रखा गया है ताकि आंधी से गिरे पेड़ों या खंभों को तुरंत हटाया जा सके.

इसके अलावा, किसी भी संभावित विद्युत व्यवधान से निपटने के लिए बिजली विभाग का कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय कर दिया गया है. कृषि विभाग ने भी किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उनसे आग्रह किया गया है कि वे अपनी कटी हुई फसलों और तैयार धान को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं ताकि खेतों में जलभराव से फसलों को बचाया जा सके.

सभी सदर अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को जीवन रक्षक दवाओं और अतिरिक्त व्यवस्थाओं के साथ तैयार रहने को कहा गया है. प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही घरों से निकलें तथा खराब मौसम के दौरान बड़े पेड़ों, बिजली के खंभों और होर्डिंग्स के नीचे खड़े होने से बचें.

–

एसएनसी/पीएम

Share