साउथ एक्सेंट पर ट्रोलिंग को लेकर बोलीं ईशा देओल, कहा-मुझे तो बहुत क्यूट लगता है

Mumbai , 27 अक्टूबर . Actress ईशा देओल 15 साल बाद एक्शन-क्राइम ड्रामा फिल्म ‘प्रताप’ से Bollywood में वापसी कर रही हैं. Actress ने के साथ बातचीत में साउथ इंडियन एक्टर्स के एक्सेंट को लेकर ट्रोल किए जाने पर प्रतिक्रिया दी.
Actress का कहना है कि उन्हें साउथ इंडियन एक्सेंट काफी ‘प्यारा’ और ‘क्यूट’ लगता है. ईशा ने कहा, “जब मैं अपने डायलॉग बोलती हूं, खासकर हिंदी में, तो मैं काफी हद तक अपनी मां जैसी लगती हूं, लेकिन असल में मैं वैसी ही हूं और जिन्होंने मुझे किसी खास किरदार के लिए लिया है, वो ये बात अच्छे से जानते हैं. तो मुझे लगता है कि साउथ इंडियन लोगों का हल्का-सा एक्सेंट सुनना बहुत प्यारा और क्यूट लगता है और मुझे बहुत अच्छा लगता है.”
Actress ने आगे बताया कि Bollywood में भी ऐसी कई दिग्गज अभिनेत्रियां हैं, जिनकी बोली में साउथ इंडियन एक्सेंट सुनने को मिलता है. उन्होंने कहा, “और भी कुछ लोगों जैसे श्री आंटी, मेरी मम्मी और उर्मिला में भी साउथ इंडियन एक्सेंट सुनने को मिलता है. उर्मिला की तो मैं बहुत बड़ी फैन हूं और उनकी बोली में जो हल्का-सा एक्सेंट आता है, वो मुझे पसंद है.”
Actress ने आगे कहा कि लोगों के बोलने के तरीके का मजाक उड़ाने के बजाय भाषाई और सांस्कृतिक विविधता की सराहना करना जरूरी है. दरअसल, साउथ इंडियन एक्सेंट को लेकर चर्चा तब तेज हो गई जब Actress रश्मिका मंदाना ने करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ में अपने साउथ इंडियन एक्सेंट को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर खुलकर बात की थी.
इस एपिसोड में रश्मिका अपने पति और Actor विजय देवरकोंडा के साथ नजर आई थीं. शो के दौरान रश्मिका ने कहा कि वे दक्षिण India से हैं, इसलिए उनके बोलने के लहजे में वहां की झलक होना बिल्कुल स्वाभाविक है. उन्होंने कहा कि इसमें परेशान होने वाली कोई बात नहीं है. रश्मिका ने यह भी बताया कि वे अपनी फिल्मों के लिए खुद अलग-अलग भाषाओं में डबिंग करने में गर्व महसूस करती हैं. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ट्रोलिंग उन्हें अपना काम करने से नहीं रोक सकती.
–
एनएस/पीएम


