भारत-ऑस्ट्रिया रणनीतिक संबंधों में सुरक्षा-रक्षा सहयोग अहम: जयशंकर

New Delhi, 28 अक्टूबर . विदेश मंत्री एस जयशंकर ने Wednesday को ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर की इस वर्ष अप्रैल में हुई India यात्रा को याद किया. उन्होंने कहा कि वे और उनकी ऑस्ट्रियाई समकक्ष बीट मेनल-रीसिंगर Prime Minister Narendra Modi और ऑस्ट्रियाई नेता के बीच हुई बैठक के बाद हुए समझौतों और सहमति की प्रगति की समीक्षा करेंगे.
विदेश मंत्री जयशंकर ने Wednesday को New Delhi में रीसिंगर के साथ हुई बैठक के आरंभिक संबोधन में अतिथि प्रतिनिधिमंडल का हार्दिक स्वागत किया और कहा कि India और ऑस्ट्रिया के बीच सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं.
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि अप्रैल में चांसलर का दौरा हुआ था और यह एक बेहद फलदायी दौरा था. मुझे लगता है कि आज हमारे पास उस समय हुए समझौतों और सहमति की प्रगति की समीक्षा करने का अवसर है. ये विश्व के लिए वाकई जटिल समय है और यह स्वाभाविक है कि India और ऑस्ट्रिया, जिनके बीच इतने सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, इन मुद्दों पर चर्चा करें और देखें कि हम मिलकर अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा में कैसे योगदान दे सकते हैं.
उन्होंने ऑस्ट्रिया को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का अस्थायी सदस्य बनने पर बधाई दी और उल्लेख किया कि India और ऑस्ट्रिया विज्ञान और प्रौद्योगिकी, जलवायु मुद्दों और जन-संबंधों में सहयोग को और मजबूत कर रहे हैं. विदेश मंत्रालय (एमईए) में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और अन्य अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे.
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि मैं इस अवसर पर आपको संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बनने पर बधाई देना चाहता हूं. संयुक्त राष्ट्र के ढांचे में सहयोग का हमारा लंबा इतिहास रहा है. जाहिर है, हम इसे जारी रखना चाहेंगे. आर्थिक सहयोग के मामले में, यह अच्छा चल रहा है, लेकिन इसमें और सुधार की गुंजाइश है.
उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी, जलवायु संबंधी मुद्दों और यूरोपीय संघ के व्यापक संदर्भ में भी लोगों के बीच आपसी संबंध गहरे हो रहे हैं, जिनके साथ हमारे संबंध और भी मजबूत हुए हैं. हम आने वाले महीनों में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लागू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं. हमारी सुरक्षा और रक्षा साझेदारी आगे बढ़ रही है. इसलिए, मुझे लगता है कि हमारे सामने एक बड़ा एजेंडा है.
–
एमएस/


