दीपोत्सव 2026: योगी सरकार की तैयारियों से मेहमानों के स्वागत को तैयार रामनगरी, होम स्टे में बढ़ी मांग

अयोध्या, 29 अक्टूबर . भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या दसवें दीपोत्सव के स्वागत के लिए सज-धजकर तैयार हो रही है. Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश Government, पर्यटन विभाग और अयोध्या विकास प्राधिकरण के समन्वय से पर्यटकों के ठहरने, आवागमन और दीपोत्सव के भव्य आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
राम मंदिर के दर्शन, सरयू घाटों की जगमगाहट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है.
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या के होटल और होम स्टे में बुकिंग की मांग बढ़ गई है. स्थानीय कारोबारियों में भी आयोजन को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है. योगी Government के नेतृत्व में अयोध्या को प्रमुख पर्यटन और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने के प्रयासों के बीच दीपोत्सव स्थानीय पर्यटन कारोबार के लिए भी महत्वपूर्ण अवसर बनकर सामने आ रहा है.
नए घाट के पास स्थित रामप्रस्थ होटल के मैनेजर लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि उनके होटल में 4 से 8 नवंबर तक के लिए सभी कमरे बुक हो चुके हैं. उन्होंने बताया कि दीपोत्सव को लेकर पर्यटकों में भारी उत्साह है. अयोध्या में की जा रही व्यवस्थाओं को देखकर लोग प्रसन्नता जाहिर कर रहे हैं. पर्यटकों की बढ़ती मांग से आयोजन के दौरान शहर में ठहरने की व्यवस्था की अहमियत भी बढ़ गई है.
अयोध्या स्टेशन रोड स्थित अवध होम स्टे के संचालक अम्बरीश पाण्डेय ने बताया कि उनके यहां 2 से 10 नवंबर तक के लिए सभी कमरे बुक हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि अयोध्या विकास प्राधिकरण और Government की ओर से अच्छा समन्वय किया जा रहा है, जिससे पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है. होम स्टे में बढ़ती बुकिंग से स्थानीय स्तर पर ठहरने की सुविधाओं की मांग का भी पता चलता है.
पर्यटक गाइड ओपी सैनी ने बताया कि दीपोत्सव के दौरान अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है. उनके अनुसार, योगी Government के प्रयासों से सड़क, घाट, पार्किंग और रोशनी की व्यवस्थाओं में पहले की तुलना में सुधार हुआ है. उन्होंने बताया कि गाइड भी पर्यटकों को राम जन्मभूमि, सरयू घाट और अन्य धार्मिक स्थलों के बारे में सही जानकारी और मार्गदर्शन दे रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा यादगार बन सके.
दीपोत्सव की तैयारियों का असर स्थानीय बाजारों में भी दिखाई दे रहा है. मूर्तिकार और धार्मिक सामग्री विक्रेता राजकुमार ने बताया कि राम और हनुमान जी की मूर्तियों, दीयों तथा पूजा सामग्री की मांग में बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने कहा कि Government की ओर से पर्यटन को बढ़ावा मिलने से व्यापार अच्छा चल रहा है. बाहर से आने वाले पर्यटक भी अयोध्या में की जा रही तैयारियों की तारीफ कर रहे हैं. दीपोत्सव को लेकर होटल संचालकों, होम स्टे कारोबारियों, गाइडों और धार्मिक सामग्री विक्रेताओं में दिख रहा उत्साह अयोध्या के पर्यटन और स्थानीय व्यापार के लिए इस आयोजन की अहमियत को दर्शाता है.
–
डीकेपी/


