दो राजघरानों की वारिस हैं अदिति राव हैदरी, जानिए कैसे बनीं भरतनाट्यम नृत्यांगना से अभिनेत्री

Mumbai , 27 अक्टूबर . India में राजघरानों का इतिहास हमेशा से आकर्षण और गौरव का प्रतीक रहा है. शाही परिवारों में जन्म लेने वाले लोगों का जीवन अक्सर सुख-सुविधाओं, परंपराओं और प्रतिष्ठा से जुड़ा माना जाता है लेकिन कुछ ऐसे भी हुए हैं, जिन्होंने पारिवारिक विरासत से अलग अपनी पहचान पहचान बनाई है. Actress अदिति राव हैदरी उन अदाकाराओं में शुमार हैं, जिनका संबंध शाही राजघराने से रहा है.
28 अक्टूबर 1986 को हैदराबाद में जन्मी Actress अदिति राव हैदरी त्याबजी-हैदरी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. दरअसल, Actress दो शाही परिवारों की वंशज हैं. उनके पिता का नाम एहसान हैदरी (बोहरा मुस्लिम) था और मां का नाम विद्या राव. जब अदिति केवल 2 साल की थीं, तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे और उनकी मां उन्हें लेकर दिल्ली आ गईं थीं.
पिता की ओर से वे असम के पूर्व गवर्नर और हैदराबाद राज्य के पूर्व Prime Minister सर मुहम्मद सालेह अकबर हैदरी की परपोती हैं और मां की ओर से वे तेलंगाना के वनापार्थी संस्थान के राजा जे. रामेश्वर राव की नातिन हैं. हालांकि, राजसी परंपराओं और प्रतिष्ठित पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद Actress अदिति राव हैदरी ने अभिनय की दुनिया को अपना करियर चुना. उन्होंने अपने अभिनय कौशल, सौंदर्य, सादगी और मेहनत के बल पर भारतीय सिनेमा में एक विशिष्ट पहचान बनाई.
अदिति राव हैदरी अभिनय कला में निपुण होने के साथ-साथ प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्यांगना भी हैं. उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम कर सिनेमा की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई.
Actress का शास्त्रीय नृत्य (भरतनाट्यम) की ओर रुझान मुख्य रूप से उनके पारिवारिक माहौल और कलात्मक परिवेश के कारण हुआ था. Actress की मां विद्या राव एक मशहूर ठुमरी और दादरा गायिका है. बचपन से ही घर में संगीत और कला का माहौल होने की वजह Actress ने बेहद कम उम्र से ही भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था और उन्होंने इसकी शिक्षा जानी-मानी भरतनाट्यम नृत्यांगना लीला सैमसन ली थी. बाद में वह उनके प्रतिष्ठित डांस ग्रुप ‘स्पंदा’ का हिस्सा भी बनीं, जिसके साथ उन्होंने India और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई स्टेज प्रस्तुतियां दीं.
अदिति राव हैदरी का सफर राजघराने से भरतनाट्यम नृत्यांगना तक तो पहुंच गया लेकिन इसके बाद उनकी जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. असल, में अदिति ने एक कॉन्फ्रेंस में भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी थी, जिसे देखकर फिल्म निर्माताओं (शारदा रामनाथन और पद्मिनी रवि) ने उन्हें अपनी शास्त्रीय नृत्य पर आधारित तमिल फिल्म ‘शृंगारम’ (2007) में मुख्य भूमिका (एक देवदासी के रूप में) ऑफर की थी.
हालांकि ‘शृंगारम’ की शूटिंग पहले हुई थी लेकिन मलयालम फिल्म ‘प्रजापति’ पहले रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने ममूटी के साथ काम किया था. इसके बाद उन्होंने साल 2009 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘दिल्ली-6’ के जरिए हिंदी सिनेमा में कदम रखा.
शाही खानदान से होने के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है. संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में Actress के डांस को लोग आज भी याद करते हैं. सीरीज में उनके डांस की तुलना मधुबाला मधुबाला और माधुरी दीक्षित जैसी अभिनेत्रियों के अंदाज से की गई थी.
–
एनएस/पीएम


