ब्रिक्स का बढ़ता दायरा भारत की कूटनीतिक सफलता का प्रमाण: अजीत गोपचाडे

New Delhi, 27 अक्टूबर . 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच पर BJP MP अजीत गोपचाडे ने India की बढ़ती वैश्विक भूमिका और विकासशील देशों के साथ उसके सहयोग की सराहना की. उन्होंने कहा कि India के लिए यह गर्व और सम्मान की बात है कि वह 21 देशों की मेजबानी कर रहा है. वहीं, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित इंडी गठबंधन की रैली को लेकर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा और उस पर झूठ फैलाने तथा Political नाटक करने का आरोप लगाया.
दिल्ली में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के दौरान BJP MP अजीत गोपचाडे ने कहा कि India के लिए 21 देशों की मेजबानी करना गर्व और सम्मान का विषय है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से India में इन देशों का स्वागत किया जा रहा है और विकासशील देशों के साथ मिलकर India ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज बन रहा है, वह सराहनीय है.
अजीत गोपचाडे ने कहा कि ब्रिक्स मंच पर भाग लेने वाले देशों की संख्या 11 से बढ़कर 21 हो जाना, इस संगठन के लगातार विस्तार और बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है. पश्चिमी देशों ने भी इस बदलाव को देखा है.
BJP MP ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पहलगाम की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौरान India ने कूटनीतिक स्तर पर विभिन्न देशों का समर्थन देखा. इन घटनाओं के दौरान कई देशों ने मजबूती से India का साथ दिया. उन्होंने इसे India की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता और कूटनीतिक संबंधों का उदाहरण बताया.
वहीं, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली इंडी गठबंधन की प्रस्तावित रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए अजीत गोपचाडे ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता झूठी बातें फैलाते हैं और उन्हें देश के व्यापारियों, किसानों तथा आर्थिक मजबूती की चिंता नहीं है.
उन्होंने कहा कि भाजपा को लगातार चुनावों में जनता का समर्थन मिल रहा है जबकि विपक्ष को हार का सामना करना पड़ रहा है. जनता भाजपा के साथ खड़ी है और भविष्य में भी पार्टी को समर्थन मिलता रहेगा. अजीत गोपचाडे ने विपक्ष की Political गतिविधियों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के नेता बार-बार विरोध प्रदर्शन और Political ड्रामा करते हैं.
BJP MP ने 1 नवंबर की तारीख का जिक्र करते हुए कहा कि इस दिन को सिख नरसंहार की याद में ‘काला दिवस’ के रूप में मनाया जाना चाहिए. उन्होंने विपक्ष की प्रस्तावित रैली को लेकर गंभीर आरोप लगाए और विपक्षी दलों के रवैये को राष्ट्रविरोधी बताया.
–
एसएके/पीएम


