महाराष्ट्र सरकार ने एसटी कर्मचारियों की दिवाली के लिए मंजूर की 391 करोड़ रुपए की निधि

Mumbai , 27 अक्टूबर . Maharashtra राज्य सड़क परिवहन महामंडल (एसटी) कर्मचारियों के वेतन के लिए आवश्यक आर्थिक प्रावधान उपलब्ध कराने के लिए राज्य के परिवहन मंत्री व एसटी महामंडल के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक की ओर से किए गए प्रयास सफल रहे हैं. Maharashtra Government ने एसटी महामंडल को सितंबर 2026 में यात्रियों को दी गई रियायतों की प्रतिपूर्ति के लिए 391.02 करोड़ रुपए की निधि वितरित करने की मंजूरी दे दी है. इस संबंध में Tuesday को शासनादेश जारी किया गया.
एसटी महामंडल के लगभग 83 हजार अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन आमतौर पर हर महीने की 7 से 10 तारीख के बीच दिया जाता है. हालांकि,इस वर्ष 6 नवंबर से दिवाली का त्योहार शुरू होने वाला है,ऐसे में कर्मचारियों को त्योहार से पहले वेतन मिल सके, इसके लिए मंत्री प्रताप सरनाईक ने एसटी प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. इसके बाद परिवहन विभाग और एसटी प्रशासन ने Government से आवश्यक निधि उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए.
एसटी महामंडल की यात्री रियायत योजनाओं के लिए Government से मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि महामंडल की आर्थिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. महिला सम्मान योजना, वरिष्ठ नागरिकों सहित विभिन्न यात्री रियायत योजनाओं को लागू करने के कारण महामंडल पर बड़ा आर्थिक बोझ पड़ता है. इन रियायतों की प्रतिपूर्ति के लिए समय पर निधि उपलब्ध होने से महामंडल के आर्थिक लेन-देन को गति मिलती है.
Government के इस फैसले से एसटी कर्मचारियों को दिवाली से पहले वेतन देने के लिए आवश्यक निधि उपलब्ध होने की दिशा में महत्वपूर्ण राहत मिली है. कर्मचारियों के त्योहार की खुशियों पर आर्थिक परेशानियों का असर न पड़े, इसके लिए परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने Government और एसटी प्रशासन के बीच समन्वय के साथ काम करने की भूमिका अपनाई थी.
इस अवसर पर मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि एसटी केवल एक परिवहन सेवा नहीं है, बल्कि Maharashtra के लाखों नागरिकों के जीवन का अभिन्न हिस्सा है. इस सेवा को दिन-रात सुचारू रूप से चलाने वाले अधिकारी और कर्मचारी ही महामंडल की असली ताकत हैं. उनके परिवार भी दिवाली का त्योहार खुशी से मना सकें, यह हमारी ईमानदार कोशिश है.
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को दिवाली से पहले वेतन देने के लिए हमने जो वादा किया था, उसे पूरा करने की दिशा में Government ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. अब एसटी प्रशासन वेतन वितरण की प्रक्रिया तत्काल पूरी करे.
–
डीसीएच/


