‘हर जगह भ्रष्टाचार का तांडव चल रहा है’, देवास में हुई मौतों पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा

Bhopal , 27 अक्टूबर . Madhya Pradesh कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) प्रमुख जीतू पटवारी ने मोहन यादव Government पर देवास में कथित तौर पर नकली शराब से हुई मौतों के मामले में शराब माफिया को बचाने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि इस घटना में 20 लोग मारे गए हैं.
पत्रकारों से बातचीत करते हुए जीतू पटवारी ने कहा, “Madhya Pradesh में Governmentी सामूहिक हत्याकांड का सिलसिला रुक नहीं रहा है. ऐसे मामलों में बड़े पैमाने पर लोगों की जान चली गई. मुरैना में अवैध जहरीली शराब पीने से लोगों की मौतें हुईं. Government ने सबक नहीं सीखा. फिर, सागर में जहरीली शराब से 100 से ज्यादा परिवारों के लोगों की मौत के लिए Government जिम्मेदार है. इस पर जांच आयोग बैठाया गया, लेकिन उसने क्या किया, इसके बारे में किसी को पता नहीं है.”
जीतू पटवारी ने कहा, “देवास में भी 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. Government की ओर से इस मामले को दबाने की कोशिश की गई. कलेक्टर से मेरी बात हुई थी. उन्होंने कहा कि कोई जहर नहीं है. इस पर कलेक्टर के सार्वजनिक बयान हैं. वहां के अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के बयान भी हैं.”
पटवारी ने कहा, “कुछ लोगों की गिरफ्तारी की गई, जिन्होंने जहरीली शराब बेची थी. अगर शराब जहरीली नहीं थी, तो उनको क्यों गिरफ्तार किया गया? इस पूरे परिदृश्य से समझा जा सकता है कि माफियाओं ने Chief Minister को जकड़ लिया है. शराब माफिया पांचवीं मंजिल से Government चला रहे हैं. जिस तरह की गतिविधियां सामने आई हैं, उससे देश और प्रदेशवासी चिंतित हैं. आम लोग दुखी हैं. हर जगह भ्रष्टाचार का तांडव चल रहा है.”
उन्होंने कहा, “Government को जगाने के लिए हम देवास जा रहे हैं. मेरी Chief Minister मोहन यादव से अपील है कि इस मामले में सकारात्मक दृष्टिकोण से निर्णय लेना शुरू करें. Government की कमियों को सुधारें. कमियों को दबाने से कुछ नहीं होगा. शराब माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाए. इस पूरे मामले को लेकर देश के गृह मंत्री को भी पत्र लिखा गया है.”
जीतू पटवारी ने कहा, “Madhya Pradesh में इस तरह की Governmentी हत्याओं का कांग्रेस विरोध करेगी. आज हम पीड़ित परिजनों को ले जाकर कलेक्टर से सवाल-जवाब करेंगे. अवैध जहरीली शराब को लेकर राज्य Government को बहुत विस्तृत कार्य योजना बनाने की जरूरत है. Government को दृढ़ता दिखानी चाहिए. मेरी अपेक्षा है कि वे ऐसा करें, नहीं तो हम यही मानेंगे कि माफिया Government चला रहे हैं.”
–
एसडी/एबीएम


